Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए साझा फ्रंट का आह्वान

Updated on Saturday, March 01, 2025 18:01 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान  अमन अरोड़ा ने आज सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक और गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में पंजाब सरकार का साथ दें और एक साझा फ्रंट बनाकर प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने में योगदान दें।

वह आज यहां नशे के खात्मे के लिए गठित 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी की उच्च स्तरीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अमन अरोड़ा ने कहा, "यह पंजाब के 3 करोड़ नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सभी को एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग के बिना अकेली राज्य सरकार और पुलिस, पिछली सरकारों द्वारा पैदा की गई इस दलदल से पंजाब को नहीं निकाल सकती।

अमन अरोड़ा ने आशा व्यक्त की कि यदि हम एकजुट होकर कार्य करें, तो पंजाब को इस समस्या से बाहर निकाल सकते हैं और ‘आप’ सुप्रीमो  अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप पंजाब को एक स्वस्थ और खुशहाल राज्य बना सकते हैं।

नशा तस्करी छोड़ो या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो – अमन अरोड़ा की तस्करों को चेतावनी

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए व्यापक 360-डिग्री कार्य योजना तैयार की है। इस योजना में नशाग्रस्त व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल करने के लिए रोकथाम, उपचार और पुनर्वास उपाय भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं उन्हें नशाग्रस्त व्यक्तियों को मरीज के रूप में देख कर उनके प्रति सहानुभूति रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नशे के व्यक्ति, परिवारों और संपूर्ण समाज पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे हम मिलकर ही जीत सकते हैं। इस गंभीर समस्या को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए हमें सामूहिक शक्ति और संकल्प की आवश्यकता है।"

अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यह गुरुओं, पीरों, फकीरों, संतों और योद्धाओं की धरती पंजाब के अस्तित्व का सवाल है।" पिछली सरकारों ने अपने निजी स्वार्थों के चलते जानबूझकर पंजाब को इस दलदल में धकेला। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि "या तो नशा तस्करी छोड़ दो, या फिर पंजाब छोड़ दो, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।"

नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए,  अरोड़ा ने नशा पीड़ितों के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे उन्हें सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों या ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में ले जाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नशा पीड़ितों की उचित देखभाल के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी को कोई परेशानी आती है, तो वे तुरंत समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि "राज्य सरकार इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को तैयार है।"

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X