Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य छह पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Updated on Saturday, March 01, 2025 18:01 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक सदस्य को छह .32 बोर पिस्तौलों और 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तरनतारन के गांव वड़िंग सूबा सिंह के निवासी गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी हत्या के प्रयास, लूटपाट, एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित लगभग आठ आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी गुरबाज सिंह और उसका साथी जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं, जिनका उपयोग वे सीमावर्ती राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करने वाले हैं।

मिली जानकारी से यह भी पता चला कि गुरबाज सिंह ने अमृतसर-तरनतारन बाइपास हाईवे पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर के इलाके में चर्च के पास किसी को हथियार सौंपने थे। उन्होंने कहा कि इस पर पुलिस टीमों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त इलाके में छापेमारी की और आरोपी के कब्जे से हथियार व गोलियां बरामद कर उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए गए थे बरामद हथियार: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद किए गए हथियार मध्य प्रदेश से तस्करी कर पंजाब लाए गए थे, ताकि इन्हें आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य की भी पहचान कर ली है, जो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के सीधे संपर्क में है, और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस सप्लाई चेन और अवैध हथियारों के व्यापार में शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में एफआईआर नंबर 10 दिनांक 28-02-25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और बीएनएस की धारा 61(2) और 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X