Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

केंद्र द्वारा पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे की शानदार प्रगति की सराहना, ए आई एफ आवंटन बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपये किया गया: मोहिंदर भगत

Updated on Friday, February 28, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | केंद्र सरकार ने पंजाब के कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में राज्य की शानदार प्रगति की सराहना की है। कृषि अवसंरचना कोष (ए आई एफ ) योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने पंजाब के वित्तीय सुविधा आवंटन को 4,713 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 7,050 करोड़ रुपए कर दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा इस मान्यता के लिए आभार व्यक्त करते हुए, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, "आवंटन में यह वृद्धि किसानों को सशक्त बनाने के प्रति पंजाब की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने आगे कहा कि इस वृद्धि से राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी, जिसमें कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, वेयरहाउसिंग, प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना और कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि से संबंधित नई पहल शुरू करना शामिल है।

मंत्री  भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार कृषि सुधारों के लिए मिसाल कायम कर रही है, जो अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ए आई एफ  योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिसमें कई परियोजनाएं पहले ही कृषि क्षेत्र की तस्वीर बदल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये प्रयास किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के संपूर्ण कृषि ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने ए आई एफ  योजना के क्रियान्वयन में पंजाब की अग्रणी भूमिका की सराहना की। केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और कृषि अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी देने में देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

भगत ने आगे बताया कि पंजाब का बागवानी विभाग ए आई एफ  योजना को लागू करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, विभाग ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9056092906 शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसान इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X