Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्कूल लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने के लिए 15 करोड़ रुपये जारी: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Friday, February 28, 2025 18:13 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरियों के लिए पुस्तकें खरीदने हेतु 15 करोड़ रुपये की ग्रांट राशि जारी की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक प्राइमरी स्कूल के लिए 5,000 रुपये, प्रत्येक मिडल स्कूल के लिए 13,000 रुपये जबकि प्रत्येक हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 15,000 रुपये आवंटित किए गए हैं।

इस कदम का उद्देश्य स्कूल के छात्रों में ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकें पढ़ने की रुचि पैदा करना है : स्कूल शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पुस्तकों की खरीद के लिए सूची तैयार करने के लिये विशेषज्ञों की एक राज्य स्तरीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी छात्रों को उच्च गुणवत्ता और विभिन्न श्रेणियों की पढ़ने की सामग्री प्रदान करने के लिए पुस्तकों की बारीकी से समीक्षा और चयन करेगी, ताकि छात्रों के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाई जा सके।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मेरा लक्ष्य पंजाब को देश में शिक्षा प्रणाली में अग्रणी राज्य बनाना है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्कूलों का दौरा कर रहा हूँ, छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक ले रहा हूँ और उस जानकारी का उपयोग भविष्य की नीतियाँ बनाने में कर रहा हूँ।“ उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे छात्रों को उनकी अंतिम परीक्षाओं के बाद पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने साहित्य, समाज, विरासत, संस्कृति और विश्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में पुस्तकों की महत्ता पर भी जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा मौजूदा स्कूल लाइब्रेरियों को आधुनिक बनाने और पंजाब की शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तरीय मानक की ओर ले जाने के लिए ग्रांट जारी की जा रही है।

जिला-वार ग्रांटों का वितरण

  • अमृतसरः44 लाख रुपये
  • बरनालाः99 लाख रुपये
  • बठिंडाः64 लाख रुपये
  • फरीदकोटः33 लाख रुपये
  • फतेहगढ़ साहिबः22 लाख रुपये
  • फाज़िल्काः26 लाख रुपये
  • फिरोजपुरः51 लाख रुपये
  • गुरदासपुरः 113 लाख रुपये
  • होशियारपुरः37 लाख रुपये
  • जालंधरः24 लाख रुपये
  • कपूरथलाः44 लाख रुपये
  • लुधियानाः87 लाख रुपये
  • मालेरकोटलाः97 लाख रुपये
  • मानसाः59 लाख रुपये
  • मोगाः41 लाख रुपये
  • मोहालीः13 लाख रुपये
  • मुक्तसरः04 लाख रुपये
  • एस.बी.एस. नगरः99 लाख रुपये
  • पठानकोटः83 लाख रुपये
  • पटियालाः58 लाख रुपये
  • रूपनगरः97 लाख रुपये
  • संगरूरः36 लाख रुपये
  • तरन तारनः 62 लाख रुपये
Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X