Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Thursday, February 27, 2025 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | वर्ष 2025 की शुरुआत होते ही पंजाब में बड़े पैमाने पर मेलों और त्योहारों के आयोजन का दौर भी शुरू हो गया है। ये मेले और त्योहार दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत फिरोजपुर में बसंत मेला, किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक और पटियाला में पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल जैसे आयोजनों से हुई। ये उत्सव न केवल पंजाब की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक प्रस्तुत करते हैं, बल्कि राज्य को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में पंजाब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान पुनः स्थापित कर रहा है। राज्य की समृद्ध विरासत के संरक्षण और पर्यटन के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से पंजाब के इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

बड़े स्तर पर मेलों और त्योहारों के भव्य आयोजन के साथ वर्ष 2025 की शुरुआत

पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब में दीवान टोडर मल के ऐतिहासिक निवास स्थल जहाज हवेली के पुनरुद्धार का कार्य शुरू कर दिया है ताकि सिख विरासत को संरक्षित रखा जा सके। दीवान टोडर मल, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि खरीदी थी, उनकी हवेली को इसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन, पंजाब के अधीन कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब फार्म स्टे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार कृषि, ग्रामीण और फार्म टूरिज्म को विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव को सितंबर 2024 में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया था।

कृषि पर्यटन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है बल्कि इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। पर्यटन मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब में कई पवित्र स्थल, शहीदों के गांव, जल स्रोत और अनदेखे पर्यटन स्थल हैं। पंजाब सरकार ने 27 फरवरी को रूपनगर जिले के पवित्र स्थल श्री चमकौर साहिब में "दास्तान-ए-शहादत" स्मारक के सामने कश्ती (बोटिंग) और जल क्रीड़ा (वॉटर एडवेंचर) गतिविधियों की शुरुआत की है।

सौंद ने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई आई टी एफ ) 2024 में पंजाब दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार ने राज्य को "रंगला पंजाब" बनाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे प्रयासों को उजागर किया।

इस आयोजन में पंजाब टूरिज्म, मार्कफेड, वेरका और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के स्टॉलों के माध्यम से पंजाब की समृद्ध संस्कृति, विरासत, औद्योगिक विकास, कृषि नवाचार, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में होटल और आतिथ्य उद्योगों को पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें कृषि पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन में निवेश के लिए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल को उजागर किया गया।

पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला के किला मुबारक परिसर में विरासती होटल "रन बास" का उद्घाटन किया था।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X