Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, February 24, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तीन गुना तेज गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुरूप बिना खर्ची -बिना पर्ची के आधार पर चयनित हुए 25000 युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने गौरवशाली विकास के 100 दिनों के भीतर संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश में किडनी पेशेंट को मुफ्त  डायलिसिस की सुविधा दी है। इसी प्रकार हर घर-हर गृहणी योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले घरों में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे करीब 15 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में जताया विश्वास

उन्होंने कहा कि सरकार ने लंबे समय से जमीन पर कास्त करने वाले मालिकाना हक से वंचित किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, पंचायती भूमि पर 20 साल से अधिकसमय से लोगों ने मकान बनाए हुए हैं, उनको भी मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार ने आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग पर गौर करते हुए 40 रुपए से 55 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन करने का काम किया, जिसके तहत 309 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंचाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट तक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 12,500 से अधिक परिवारों के घरों पर  2 किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 80 हजार रुपये सब्सिडी तथा शेष राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मातृ भाषी सत्याग्रहियों की पेंशन को 15000 रुपए से बढ़कर 20000 रुपये करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसी के चलते प्रदेश में सुगम परिवहन के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की गई है, जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख रुपए तक या इससे कम है, उन परिवारों के हैप्पी कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 30 से 35 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जिसके तहत हैप्पी कार्ड धारक हरियाणा परिवहन की बसों में 1 साल में 1000 किलोमीटर की यात्रा फ्री कर सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की आस्था के चलते ही सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है सरकार ने सरकारी बसों के माध्यम से इच्छा अनुसार लोगों को बसों में फ्री अयोध्या भेजने का काम किया था। इसी प्रकार से सरकार द्वारा कुंभ में भी हर एक जिले से बसें भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए समर्पित है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अरविंद  शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X