Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना कर आम जन में सामाजिक समानता एवं समरसता का दिया संदेश:कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Updated on Monday, February 24, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सती प्रथा, आडंबरों,  छुआछूत और समाज में फैली कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया और इनको समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नरवाना के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा द्वारा  महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोध उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित  कार्यक्रम में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिला शिक्षा का जीवन पर्यन्त किया प्रचार-प्रसार:- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

कैबिनेट मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कर आम जन में सामाजिक समानता एवं समरसता का संदेश दिया।  अनाथालय एवं विधवा आश्रम स्थापित कर नई सामाजिक क्रांति का सूत्रपात किया साथ ही शिक्षा विशेषकर कन्या या महिला शिक्षा का प्रचार-प्रसार जीवन पर्यन्त किया। महर्षि ने अपने जन जागरण में बताया कि मानव जाति के लिए ओम  सबसे बड़ा धर्म, वैदिक सबसे बड़ी सभ्यता, हिन्दी पवित्र भाषा और आर्यावर्त सबसे बड़ी पहचान है। इसी पर चलकर मनुष्य को वेदों का ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन में ज्ञान प्रसार एवं उत्तम जीवन पद्धति को अपनाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री  कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती को समाज में बदलाव के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। आर्य संस्था ने शहर को अनेक शिक्षित महानुभाव दिए, जो समाज में शिक्षा बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को हमारा इतिहास, देश में जन्में संतों, ऋषि-मुनियों एवं महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल सके ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X