Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा ने बिछाई बिसात, कांग्रेस के लिए संकल्प पत्र का चक्रव्यूह तैयार

Updated on Monday, February 24, 2025 18:24 PM IST

रोहतक । भारतीय जनता पार्टी ने आज संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा नगर निगम चुनाव भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ने के लिए खुलकर मैदान में है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित भाजपा मंगल कमल प्रदेश कार्यालय में नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करके बिसात बिछा दी है। संकल्प पत्र में "हरियाणा एक-हरियाणवी एक" की झलक साफ दिख रही है। जिन विधानसभाओं में भाजपा के विधायक नहीं है, वहां भी विकास की नई इबारत खींचने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है।

भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया ,  विधानसभा चुनाव की तर्ज पर खुलकर मैदान में उतरी भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस के  लिए चक्रव्यूह रच दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जिस तरह के वादे किए हैं उससे साफ है कि हर शहर और गांव की तस्वीर बदलने वाली है। संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का वादा, उस टॉयलेट में सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन और शिशु आहार कक्षों की सुविधा सोने पर सुहागे का काम करेगी।विधानसभा चुनाव में जिस तरह संकल्प पत्र जारी किया उसी तरह इस संकल्प पत्र में भी हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा का संकल्प पत्र हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

कांग्रेस इस बार भी पीछे

भारतीय जनता पार्टी हर वक्त चुनावी मोड़ में रहने वाली पार्टी है। विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस इस चुनाव में भी पीछे चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धड़ाधड़ चल रही जनसभाओं ने कांग्रेस का गला सुखा दिया है। रोहतक में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को ट्वीट की पार्टी बताया और यह भी कहा कि कांग्रेस के 30–40 साल पुराने कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इससे साफ है कि कांग्रेस की जड़े हिल चुकी हैं।

संकल्प पत्र से जनता उत्साहित, कांग्रेस चिंतित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उससे प्रदेश का हर वर्ग उत्साहित है। भाजपा ने कचरा निस्तारण से लेकर हर बूथ पर ऑनलाइन सेवा केंद्र खोलने, सीवरेज और पानी का मुफ्त कनेक्शन, नगर निगमों को टैक्स और फीस तय करने की शक्ति देने की घोषणा करके कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है।

हर क्षेत्र और वर्ग के लिए खास है संकल्प पत्र

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर क्षेत्र और हर वर्ग का ध्यान रखा है। सफाई कर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का वादा किया है। इसी तरह गांवों और शहरों में 20 साल से ज्यादा काबिज वाले मकानों और भूमि का मालिकाना हक देना बड़ी घोषणा है। यही नहीं जो मकान महिलाओं के नाम हैं उन्हें हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा तारीफ का काबिल है।

अवैध कॉलोनियों को वैध करना बड़ी राहत भरा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि अवैध कॉलोनी वैध की जा रही हैं, लेकिन जो अवैध कॉलोनी वैध के दायरे गई और उनके बीच में अवैध रह गई हैं उसे भी वैध किया जाएगा। यह बड़ी राहत देने वाला कदम है। कृषि डोरे और गांवों में हाउस टैक्स का सरलीकरण,अधिग्रहित जमीन से मुक्त  मकानों को हाउस टैक्स में राहत देने का संकल्प भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा।

रेहड़ी वालों को आर्थिक मदद, अत्याधुनिक सभागार का वादा नई तस्वीर बनाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के संकल्प पत्र में आदर्श पार्क बनाने,उनमें दिव्यांगो के लिए विशेष सुविधा देने का वादा भी किया है। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स और फेरी वालों व्यवसाय स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद और निकायों में अत्याधुनिक सभागार बनाने का वादा प्रदेश में विकास की नई तस्वीर खींचेगा। वहीं जल निकासी का समाधान, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, छात्रों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी बनाना, सफाई व्यवस्था को और बेहतर करना, स्ट्रीट लाइट की संख्या दोगुनी करना, गरीब परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना, इलेक्ट्रिक बसें चलाना, शमशान घाट में स्वर्ग रोहिणी वाहन उपलब्ध करवाने जैसे वादे जनता को खूब भा रहे हैं। पार्किंग की समस्या का समाधान करना और मजबूत सड़कों का निर्माण, लावारिस पशुओं से राहत देने का वादा दूसरे दलों की चिंता बढ़ाने वाला है। कुल मिलाकर भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अपनी जीत का खाका तैयार कर लिया है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X