Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकारों में भाई- भतीजावाद, क्षेत्रवाद का था बोलबाला

Updated on Saturday, February 22, 2025 18:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला था। जिस क्षेत्र का सीएम होता था वहीं पर विकास कार्य होते थे और अन्य क्षेत्रों में विकास कोसों दूर था। भाजपा सरकार ने इस प्रथा को जड़ से खत्म करने का काम किया है। वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास सुलनिश्चित कर रही है। विकास का पहिया प्रदेश में चारों तरफ तेजी से चल रहा है। कोई भी क्षेत्र अब विकास से अछूता नहीं है। सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शनिवार को जिला अंबाला में बराड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता अनुरूप नौकरी मिली है। युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना है। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिल रहा है। लोगों का जीवन सुखमय हुआ है, उन्हें अब अपने कार्यों के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाईन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता आई है तथा लोगों को समय रहते योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

वर्तमान सरकार हर क्षेत्र का समान रूप से विकास  कर रही सुंनिश्चित– नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। आज सरकारी अस्पतालों व निजी संस्थानों में डायलसिस की मुफ्त सुविधा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है। इसके साथ-साथ किसानों की फसलों की अदायगी भी समय अवधि के तहत सीधा उनके खातों में की जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब लोगों को उनके घर बनाने के सपने को भी पूरा करने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक पात्र 15230 लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X