Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अशोक छाबड़ा सरकार में मीडिया को ऑर्डिनेटर नियुक्त

Updated on Saturday, February 22, 2025 10:15 AM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल सरकार में मीडिया को-ऑर्डिनेटर का दायित्व कुशलता और बेहतरीन तरीके से संभालने वाले जींद के अशोक छाबड़ा को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अशोक छाबड़ा को मुख्यमंत्री का "मीडिया को-ऑर्डिनेटर" लगाया गया है।

भाजपा के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन का बेहतरीन अनुभव

इन्फॉर्मेशन पब्लिक रिलेशन एंड लैंग्वेज डिपार्टमेंट के कमिश्नर और हरियाणा सरकार में सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अशोक छाबड़ा की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू है और उसके बारे में संबंधित सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि अशोक छाबड़ा को पहले भी कई अहम जिम्मेदारी मिल चुकी हैं। पार्टी के पिछले चार उपचुनाव में मीडिया प्रबंधन का काम देखने वाले अशोक छाबड़ा जींद के रहने वाले हैं।

आरएसएस से जुड़ाव, अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में जेल भी गए

अशोक छाबड़ा की पारिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। राम मंदिर के अयोध्या आंदोलन में जेल जाने वाले अशोक छाबड़ा ने संघ की प्रचार विभाग की प्रांत टोली में लंबे समय काम किया है। अशोक छाबड़ा का एक बेटा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली इकाई की प्रांत कार्यकारिणी का सदस्य है, जबकि दूसरा बेटा बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। भाजपा की जींद जिला युवा मोर्चा इकाई के अध्यक्ष रह चुके अशोक छाबड़ा परिवार की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति जींद विधानसभा में मजबूत है।

मनोहर सरकार में मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे

अशोक छाबड़ा को मनोहर सरकार में "मीडिया कोऑर्डिनेटर" का दायित्व दिया गया था। इस दायित्व के मिलने के बाद से लेकर अब तक निरंतर अपने दायित्व का लग्न व ईमानदारी से निर्वहन किया। उन्होंने प्रदेश में जब कभी भी पार्टी का राज्य स्तरीय कोई कार्यक्रम व रैली हुई, उनका मीडिया प्रबंधन की दृष्टि से अपने दायित्व पर रहकर सरकार और संगठन के लिये काम किया।

कुशल प्रबंधन को देखते हुए कई दायित्व मिले

अशोक छाबड़ा के कुशल प्रबंधन को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी का नया दायित्व मिला। अशोक छाबड़ा ने मीडिया कोऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी, दोनों दायित्वों के साथ सामंजस्य कायम रखते हुए लोकसभा चुनाव की प्रबंधन समिति में "प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख" की जिम्मेदारी के साथ प्रवास करते हुए प्रदेश के पत्रकारों के साथ संवाद करके पार्टी का सकारात्मक पक्ष मीडिया के लोगों के समक्ष रखा। अशोक छाबड़ा ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (रोहतक) को केंद्र मानकर एक महीने तक रोहतक के मीडिया सेंटर में रहकर मीडिया प्रबंधन का काम किया।

मीडिया प्रबंधन में माहिर हैं छाबड़ा, प्रधानमंत्री की रैलियों की जिम्मेदारी संभाली

अशोक छाबड़ा ने लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में मीडिया प्रबंधन के काम को बखूबी अंजाम दिया है। लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव मे "प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति" में प्रदेश मीडिया की टीम में सहयोगी होने के साथ-साथ प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख के दायित्व पर कार्य करते हुए प्रदेश भर के पत्रकारों से संवाद किया। विधानसभा चुनाव में लगभग डेढ़ माह तक वहीं रहकर प्रदेश कार्यालय (रोहतक) के मीडिया सेंटर में काम किया।

विधानसभा चुनाव की "प्रबंधन समिति" के मीडिया प्रबंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चारों रैलियों (कुरुक्षेत्र, गोहाना, हिसार व फरीदाबाद) में मीडिया प्रबंधन के दायित्व पर काम किया। 

मीडिया के बेहतरीन प्रबंधन में कुशलता

विधानसभा चुनाव में प्रदेश मीडिया सेंटर रोहतक में रहते हुए प्रदेश के पत्रकारों और सोशल मीडिया के साथ निरंतर हर तरह का संवाद कर उनको पार्टी का सकारात्मक पक्ष बताया। अशोक छाबड़ा ने अपने कुशल प्रबंधन के चलते मीडिया का बड़ा नेटवर्क बनाया और सच्चाई, ईमानदारी की तस्वीर साफ की। इस प्रबंधन के चलते चुनाव में भाजपा के पक्ष में बड़ा विमर्श खड़ा किया।

सीएम नायब सिंह सैनी की विधानसभा में मिली जिम्मेदारी

अशोक छाबड़ा की बेहतरीन कार्यप्रणाली को देखते हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ही लाडवा विधानसभा (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा क्षेत्र) का मीडिया प्रबंधन देखने का काम भी किया। प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की "प्रबंधन समिति" में मीडिया टीम में रहने के साथ-साथ "प्रदेश पत्रकार संपर्क प्रमुख" के दायित्व पर भी काम किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X