Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वीएलडीए की मांगों के संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ आला अधिकारियों की हुई बैठक

Updated on Friday, February 21, 2025 19:27 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार और पशुपालन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया ने आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक (वीएलडीए) की मांगों के संबंध में तीन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अपना मांग पत्र भी सौंपा। 

प्रतिनिधियों की मांगों को सुनते हुए डॉ साकेत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य सरकार प्रदेश में पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल वैन भी चलाई जा रही है। वीएलडीए निरंतर अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं।

मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक किया जाएगा विचार – डॉ साकेत कुमार

बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वीएलडीए का पदनाम बदलने, वीएलडीए डिप्लोमा के नाम में संशोधन करने, सेवा नियमों में संशोधन करने, ऑनलाइन ट्रांसफर, डिप्लोमा वेटरनरी काउंसिल का गठन करने सहित अन्य मांगों को रखा। इस पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर विचार करते हुए जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ मांगों के संबंध में नीतिगत निर्णय लेने हेतु कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसमें लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार लुवास के प्रोफेसरों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ एलसी. रंगा और डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन, वेटरनरी एवं लाइवस्टॉक एक्सटेंशन एसोसिएशन तथा डिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन हरियाणा के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X