Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में 2000 करोड़ रुपये के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: हरभजन सिंह ईटीओ

Updated on Friday, February 21, 2025 18:17 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज बताया कि लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) इस समय 15 विभागों के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से 250 भवन निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित और संबंधित विभागों द्वारा वित्त पोषित ये परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जोर देकर कहा कि लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को विशेष प्राथमिकता दे रहा है। इस दिशा में 264 करोड़ रुपये की लागत से 18 चाइल्ड केयर ब्लॉक (सी सी बी ) और 18 एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं (आई पी एच एल ) का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 4 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने आम आदमी क्लीनिकों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और राज्यभर में लगभग 420 क्लीनिक स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में मलेरकोटला, संगरूर, एस.ए.एस. नगर, होशियारपुर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर और मोगा में मेडिकल कॉलेजों के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिकता प्राप्त शिक्षा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के प्रयासों को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि विभाग 56 स्कूल ऑफ एमिनेंस पर कार्य कर रहा है, जिनमें से 19 पर काम चल रहा है और 10 स्कूल पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों का उद्देश्य पूरे पंजाब में समाज के सभी वर्गों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और न्यायिक बुनियादी ढांचे के लिए समर्पित फंडिंग और रणनीतिक योजना के कारण बड़ी उपलब्धियां

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि न्याय प्रणाली के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 250 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। प्रमुख परियोजनाओं में खन्ना, पातड़ां और फाजिल्का में न्यायिक कोर्ट परिसरों (जे सी सी) का विकास शामिल है, जिसमें बढ़ते मामलों के भार को देखते हुए न्यायालय कक्ष, आवासीय सुविधाएं और कंप्यूटर कक्ष आदि बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, मौजूदा न्यायिक सुविधाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए ‘हेड 2059’ के तहत विशेष रूप से न्यायिक परिसरों की मरम्मत की जा रही है।

 कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आगे कहा कि लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) न्यायिक कोर्ट परिसरों, सरकारी भवनों और सरकारी क्वार्टरों के रखरखाव एवं मरम्मत के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी इमारतों के रखरखाव के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने आगे बताया कि विभाग ने राज्यभर में कई स्मारकों, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि विभाग से संबंधित आर्किटेक्चरल विंग राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए भवन योजनाएं तैयार करने, पर्यावरण-अनुकूल भवनों की डिजाइनिंग और लैंडस्केपिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के दौरान विभाग विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट, एस्केलेटर और अन्य सुविधाओं को शामिल कर निर्विघ्न पहुंच सुनिश्चित करने पर ध्यान देता है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X