Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

5000 रुपये रिश्वत लेते पी.एस.पी.सी.एल. का जे.ई. विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Updated on Friday, February 21, 2025 18:17 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) मनोज कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला न्यू अमर नगर, डाबा, लुधियाना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता, जो एक वेल्डिंग की दुकान चलाता है, ने बताया कि उसकी पत्नी ने न्यू अमर नगर में एक दो मंजिला मकान खरीदा था और वह इस मकान की पहली मंजिल पर एक छोटी फैक्ट्री लगाना चाहता था, जिसके लिए 10 किलोवाट के व्यावसायिक बिजली मीटर की आवश्यकता थी।

शिकायत के अनुसार, उसने लुधियाना के जनता नगर स्थित पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय में नए मीटर के लिए आवेदन दिया और आवश्यक फीस जमा करवाई। पंद्रह दिन बाद, उक्त जे.ई. मनोज कुमार ने साइट का दौरा किया और "फुटकल खर्चों" के लिए उससे 3,000 रुपये ले लिए। इसके बाद, जे.ई. ने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग करते हुए कहा कि मीटर केवल रिश्वत देने के बाद ही लगाया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि जब शिकायतकर्ता 19 फरवरी, 2025 को मीटर लगाने के संबंध में दोबारा पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय गया, तो जे.ई. ने फिर से रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर, उक्त जे.ई. 5,000 रुपये की अग्रिम राशि लेने और बाकी रकम मीटर लगाने के बाद देने के लिए सहमत हो गया। फिर, जे.ई. ने शिकायतकर्ता को रिश्वत भुगतान के लिए कार्यालय बुलाया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद लुधियाना रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपी को पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, जनता नगर, लुधियाना में दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जे.ई. मनोज कुमार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X