Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरकारी कर्मचारी बनकर 42.60 लाख रुपये रिश्वत लेने वाला व्यक्ति विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Updated on Friday, February 21, 2025 10:37 AM IST

चंडीगढ़ | पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एक आम व्यक्ति, जगत राम, निवासी मुल्लापुर दाखा, जिला लुधियाना को सरकारी अधिकारी बनकर 42.60 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यह खुलासा करते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यह मामला शिकायतकर्ता राकेश सचदेवा, निवासी एस.बी.एस. नगर, पखोवाल रोड, लुधियाना द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर भेजी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त जगत राम ने लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एल.आई.टी.) से उसकी लंबित आपत्ति-मुक्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) दिलवाने के लिए उससे 42.60 लाख रुपये रिश्वत ली थी।

शिकायत के अनुसार, राकेश सचदेवा लुधियाना की ए.सी. मार्केट में एक कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने वर्ष 2017, 2019 और 2022 में एल.आई.टी. की एल.डी.पी. योजना के तहत तीन संपत्तियां खरीदी थीं। उन्होंने संपत्तियों को अपने नाम स्थानांतरित कराने के लिए एन.ओ.सी. प्राप्त करने हेतु एल.आई.टी. में सभी संबंधित दस्तावेज जमा करवा दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसी दौरान उनकी मुलाकात जगत राम से हुई, जिसने खुद को एल.आई.टी. का कर्मचारी बताया और चंडीगढ़ में एक वरिष्ठ अधिकारी का निजी सचिव होने का दावा किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि वह एन.ओ.सी. दिलवा सकता है, लेकिन इसके बदले में उसने रिश्वत की मांग की।

सचदेवा ने आगे बताया कि जगत राम ने उनसे दो वर्षों के दौरान किस्तों में कुल 42.60 लाख रुपये रिश्वत ली, लेकिन किए गए वादे के अनुसार कोई भी एन.ओ.सी. उपलब्ध नहीं करवाई। अंततः उन्हें पता चला कि जगत राम लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एल.आई.टी.) का कर्मचारी नहीं, बल्कि एक आम व्यक्ति है, जो चंडीगढ़ में तैनात वरिष्ठ अधिकारी और एल.आई.टी. के अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत ले रहा था। एक दोस्त की मदद से शिकायतकर्ता ने जगत राम से की गई बातचीत रिकॉर्ड कर ली, जिसमें उसने 37 लाख रुपये रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि के दौरान मौखिक, ऑडियो और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच में पता चला कि आरोपी ने गूगल पे के माध्यम से 3.90 लाख रुपये समेत कुल 42.60 लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। जगत राम को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के दौरान लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एल.आई.टी.) के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X