Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

उद्योगपतियों से विचार-विमर्श कर पंजाब के व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के उद्योग, वाणिज्य और पूंजी निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने एक नई पहल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों और उद्यमियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक के दौरान उद्योगपतियों और उद्यमियों से इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया कि पंजाब के व्यापार और यहां उत्पादित विशेष वस्तुओं को किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। यह बैठक मुख्य रूप से उनके विचार जानने और फीडबैक लेने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

उद्योग भवन में आयोजित बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में उद्योगों की तरक्की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार तेज़ी से ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न औद्योगिक संघों, चैंबर्स, उद्यमियों और उद्योगपतियों को आमंत्रित कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि व्यापार की उन्नति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की तभी संभव है जब यहां के उद्योग और व्यापार फलेंगे-फूलेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई ऐसे उत्पाद बनाए जाते हैं जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खास पहचान मिल सकती है। पंजाब की फुलकारी, पंजाबी जूती, साइकिल उद्योग और कई तरह के खाद्य उत्पादों को उचित मार्केटिंग के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए पंजाब सरकार हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

उद्योगपतियों ने बेहतर मार्केटिंग और विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र खोलने पर दिया जोर

इस मौके पर उद्योगपतियों ने स्थानीय व्यापार और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि बेहतर मार्केटिंग और विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र खोलने से पंजाब के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है। साथ ही, ऑनलाइन बिक्री को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उद्योगों की समृद्धि के लिए इस बैठक में कई अन्य सुझाव भी दिए गए। उद्योग मंत्री ने सभी सुझावों को खुद नोट किया और आश्वासन दिया कि इन पर मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर सार्थक परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका, पीएसआईईसी के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा, पंजाब विकास कमिशन के वाईस चेयरपर्सन सीमा बंसल एव मेंबर वैभव माहेश्वरी, उद्योग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक संघों, चैंबर्स के प्रतिनिधि और प्रतिष्ठित उद्योगपति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X