Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बेहतरीन प्रबंधन और तकनीक के बूते पर सूरजकुण्ड मेले में पहुंचे रिकार्ड पर्यटक

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़ । दुनिया के सबसे बडे शिल्प मेले में पर्यटन विभाग के बेहतरीन प्रबंधन और तकनीक के इस्तेमाल के चलते पर्यटकों के आगमन का रिकार्ड टूट गया है। 37वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आए 13 लाख पर्यटकों के मुकाबले 38वें संस्करण में 14वें दिन तक 13 लाख 91 हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं और अगले तीन दिन के सप्ताहांत के चलते इसमें बडी संख्या का इजाफा होने की पूरी संभावना है।

आज यहां जानकारी देते हुए विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने बताया कि 38वां सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला कई मायनों में खास होने जा रहा है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि गत वर्ष मेले में 13 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ था जबकि इस साल मेले में वीरवार शाम तक 13 लाख 91 हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के चलते इस आंकडे में बडी बढोतरी देखने को मिलेगी जोकि अपने आप में एक नया रिकार्ड होगी। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा इस मेले को विस्तार देने पर जोर दिया गया था, उसे वर्तमान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढाया जा रहा है।

13 लाख पर्यटकों का रिकार्ड टूटा, अब तक 13.91 लाख पर्यटक पहुंच चुके , कार्निवल परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा पर्यटकों को

मेले के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को मजबूती प्रदान करते हुए बिम्सटेक भागीदार देशों के साथ-साथ 44 देशों की सांस्कृतिक समृद्धता और कला से जुडने का पर्यटकों को अवसर मिल रहा है। मेले में हर शाम होने वाली सांस्कृतिक संध्या में 44 देशों के 635 कलाकारों की अलग-अलग शेड्यूल में प्रस्तुति कराने की व्यवस्था की गई है ताकि यहां आने वाले पर्यटक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकें। इसी प्रकार हर शाम होने वाली कार्निवल परेड लोगों में आकर्षण का कारण बनी है।

पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि पहली बार मेले में मैट्रो को टिकट व पार्किंग पार्टनर के तौर पर जोडने और ऑनलाइन टिकट बिक्री को बढावा देने के चलते आमजन को टिकट खरीदने और दुनिया के सबसे बडे मेले में भागीदारी करने में सहूलियत हुई। वहीं मेला परिसर में पर्यटन विभाग, विभिन्न विभागों व जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों की कडी मेहनत व बेहतरीन प्रबंधन के चलते भीड को व्यवस्थित रखने में कामयाबी मिली है। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न बस अड्डों व मैट्रो स्टेशन से सूरजकुण्ड मेला मैदान के लिए बेहतर कनेक्टिविटी शटल सर्विस के माध्यम से करवाने से आमजन को बहुत फायदा हुआ। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के इस तीसरे सप्ताहंत को लेकर भी तैयारियां की गई हैं ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X