Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

10 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी का मामला: पंजाब पुलिस ने 3 किलोग्राम हेरोइन सहित एक और नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर | पंजाब पुलिस ने 10 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामले की तह तक पहुंचने के लिए तेज कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की टीम द्वारा 3 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बरामदगी के साथ ही इस मामले में कुल हेरोइन बरामदगी 13 किलोग्राम हो गई है। इस संबंध में आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह, निवासी मेन बाजार, अटारी, अमृतसर के रूप में हुई है।

3 किलो हेरोइन की अतिरिक्त बरामदगी के साथ, इस मामले में कुल बरामदगी 13 किलोग्राम तक पहुंची: डीजीपी गौरव यादव

यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर हरमनदीप सिंह, निवासी गांव घुम्मणपुरा, अमृतसर को गिरफ्तार कर सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करने के एक दिन बाद मिली है। उल्लेखनीय है कि यह नशा तस्कर लगातार पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा के संपर्क में था, जो ड्रोन के जरिए सरहद पार से हेरोइन भेज रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी हरमनदीप के खुलासे के बाद – जिसमें उसने स्वीकार किया था कि उसने सोमवार को 3 किलो हेरोइन, जो हाल ही में पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गई खेप का हिस्सा थी, अपने साथी लवप्रीत सिंह को सौंपी थी – पुलिस टीमों ने लवप्रीत सिंह को भी इस मामले में नामजद किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी लवप्रीत का पता लगाने के लिए सीआई अमृतसर की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने उसे अमृतसर-अटारी जीटी रोड पर स्थित बस स्टॉप खालसा से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान, पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की।

डीजीपी ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन पाकिस्तान से तस्करी की गई एक बड़ी खेप का हिस्सा थी। उन्होंने आगे कहा कि इस नशा तस्करी रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 8, दिनांक 18.02.2025 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X