Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है, इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं" : अनिल विज

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है"। उन्होंने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाया गया इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज जी भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुबारकबाद देता हूं"। विज आज चंडीगढ़ सचिवालय में मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

"दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है"- विज

विज ने कहा कि "दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है"। उन्होंने कहा कि "दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में जो रुतबा और जो विकास होना चाहिए वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री और कैबिनेट साथियों के माध्यम से दिल्ली को विकास में अव्वल करने का काम किया जाएगा"।

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

दिल्ली के विकास को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री मोदी की नीतियों और विकास के कार्यों के कारण लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"। उन्होंने उमंग भरे स्वरों में कहा कि "यदि देश का नक्शा भी देखा जाए तो सारा भगवा नजर आता है, कहीं-कहीं पर ही काले धब्बे हैं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में इन काले धब्बों को भी मिटा दिया जाएगा और वहां पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी"।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है - विज

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि "चुनाव को लेकर पहले ही कुछ लोग रोना शुरू कर देते हैं और वही आदत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है यह कांग्रेस को पता भी है इसीलिए कांग्रेस वाले इसकी भूमिका पहले ही बना रहे हैं"।

"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मानसिक रूप से उभारने के लिए किए जाने वाले अभियान को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि "यह अच्छी बात है क्योंकि डिपोर्ट  हुए लोगों को कष्ट हुआ है क्योंकि वह भारतीय ही है और यह भारतीयों के सुख दुख में करना अच्छी बात है"।

अधिकारियों को निर्देश, बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे - विज

डिपोर्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की तरफ से किए जाने वाली पहल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "हालांकि यह मेरे डिपार्टमेंट का कार्य नहीं है लेकिन यदि वे (अन्य डिपार्टमेंट) हमारे से कोई सहयोग चाहेंगे तो हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा, उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे क्योंकि काफी लंबे समय के बाद वह भूखे प्यासे आएंगे तो इसलिए फूड पैकेट से बस में साथ भेजे जाएंगे"।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X