Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनुराग रस्तोगी बने हरियाणा के मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़। वर्ष 1990 बैच के आईएएस अनुराग रस्तोगी हरियाणा के 38वें मुख्य सचिव बन गए हैं। गुरुवार को उन्होंने चंडीगढ़ में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अनुराग रस्तोगी 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में सरकार एक जुलाई से नई नियुक्ति करेगी। अनुराग रस्तोगी हरियाणा के पहले ऐसे आईएएस हैं जिन्होंने मुख्य सचिव का पद दूसरी बार ग्रहण किया है।

पिछले साल आईएएस टीवीएसएन प्रसाद के 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने विवेक जोशी को नियुक्त तो किया लेकिन उन्हें कार्यभार संभालने में देर हो गई। जिसके चलते सरकार ने एक नवंबर से तीन नवंबर तक तीन दिन के लिए अनुराग रस्तोगी को हरियाणा को मुख्य सचिव नियुक्त किया था। चार नवंबर 2024 को विवेक जोशी ने मुख्य सचिव का पद संभाला। जोशी के केंद्र में चुनाव आयुक्त लगने के बाद प्रदेश सरकार ने बुधवार की रात फिर से अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। हालांकि मुख्य सचिव बनने की दौड़ में वरिष्ठ आईएएस सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा का नाम भी था।

हरियाणा सरकार में इससे पहले भी फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू को ही मुख्य सचिव बनाया जाता है। जिसके चलते वरिष्ठता को दरकिनार करके सरकार ने रस्तोगी को वित्त विभाग के एसीएस का अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। वह लंबे समय से इस विभाग में तैनात हैं। रस्तोगी प्लानिंग कोआर्डिनेशन के प्रभारी सचिव भी रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X