Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भारत सरकार के मेहमान होंगे जींद के सुनील जागलान

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चण्डीगढ।  हरियाणा के जींद जिले के छोटे से गाँव बीबीपुर से सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू करने वाले व अनेक अन्तराष्ट्रीय अभियान के शुरूवातक सुनील जागलान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद फिर से युवा एवं खेल मंत्रालय  भारत सरकार के मेहमान बनेंगे। सुनील जागलान को प्रधानमंत्री के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात के सौवें एपिसोड में सम्मानित अतिथि बनने का मौका मिला था ।

इस सबंध में जागलान के पास निमंत्रण पहुंच चुका है।खेल मंत्रालय  भारत सरकार के द्वारा 21 से  22 फरवरी  तक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगे । प्रधानमंत्री के बहुत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “ स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशीप “ के लिए देश भर से 200 व्यक्ति विशेष को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है तथा प्रियजन की तरफ से सुनील जागलान को आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र मोदी जी होंगे तथा अन्य केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे ।

यह समूचे हरियाणा के लिए गौरव की बात है कि बीबीपुर से शुरू हुआ अभियान आज न केवल विश्व के 80 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक चार बार मन की बात कर्यक्रम में इसका जिक्र कर चुके हैं।

भारत सरकार  के मेहमान होंगे जींद के सुनील जागलान

जागलान ने बताया कि 9 जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले  28 जून 2015 को मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 7 बार मन की बात कार्यक्रमो में इस अभियान को प्रचारित किया। यही नही प्रधानमंत्री जब 13 नवंबर 2015 को इंग्लैंड के वेंबले सिटी में गए तो उन्होंने वहां बसे भारतीयों से रूबरू होते हुए हरियाणा तथा सेल्फी विद डॉटर अभियान का जिक्र करके इससे जुड़ने का आह्वान किया।

इसके बाद 27 नवंबर 2015 को सिलिकॉन वैली अमेरिका में दिए गये भाषण के दौरान भी बीबीपुर से शुरू हुए अभियान  का जिक्र किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात के ऐतिहासिक सौंवे एपिसोड में सीधे रूप से सुनील जागलान से बात की थी और बताया था कि उनके अभियानों का प्रधानमंत्री पर बहुत असर है ।

ग़ौरतलब है कि सुनील जागलान ने बेटी बचाओ से लेकर सेल्फ़ी विद डॉटर ,  बेटियों के नाम नेमप्लेट , पिरियड चार्ट , लाडो पंचायत , लाडो गो ऑनलाइन, लडकीयों की शादी की उम्र 21 करने के लिए सैकड़ों अभियान शुरू किए हैं जो देश विदेशों में प्रशंसा पाने के अलावा देश भर में लोगों द्वारा बहुत पंसद किए जा रहे हैं ।

ग़ौरतलब हालाँकि दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुनील जागलान हरियाणा राज्य के जींद ज़िले के बीबीपुर गॉंव के वही सरपंच हैं जिन्होंने  वर्ष 2012 में बेटी बचाओ अभियान शुरू हुआ एवं उनके द्वारा शुरू किए गए सेल्फ़ी विद् डॉटर अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 6 बार मन की बात व अमेरिका व इंग्लैंड के कार्यक्रमों में सराहना की । सुनील जागलान पर बनीं डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म सनराइज़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है तथा सयुंक्त राष्ट्र द्वारा इस फ़िल्म को विश्व के 73 देशों में दिखाया जा रहा है ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X