Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दिल्ली पंथक कांफ्रेंस में ज्ञानी हरप्रीत सिंह की मौजूदगी शिरोमणी अकाली दल, एस.जी.पी.सी और श्री अकाल तख्त साहिब को नुकसान पहुंचाने की साजिश

Updated on Thursday, February 20, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जी.के ने आज कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के कहने पर पंथक सम्मेलन में ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा भाग लिया जाने से स्पष्ट है कि यह शिरोमणी अकाली दल, शिरोमणी कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है।

इस मुददे पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस तरह की कांफ्रेंस का मकसद अकाली दल को कमजोर करना है और भाजपा द्वारा उसके साथ गठबंधन करते समय सौदेबाजी की पार्टी की शक्ति को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होने कहा कि भाजपा इसी मकसद से लंबे समय से  सिख पंथ के जत्थेदारों को लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अब भाजपा की इस योजना को सफल बनाने के लिए राह पर चल रहे हैं।

स. परमजीत सिंह सरना और मंजीत सिंह जी.के ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर भ्रष्टाचार  के एक मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा का संरक्षण करने का आरोप लगाया

स.परमीजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जी.के ने अपने और ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बीच हुई मीटिंग के बारे में विस्तार से बताया, जिससे साबित हो गया कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह हमेशा से भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम करते रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह के कहने पर डीएसजीएमसी स्कूल को 500 करोड़ रूपये में बेचने की शिकायत के संबंध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पांच पूर्व अध्यक्षों को तलब किया गया था। उन्होने कहा कि जब यह पता चला कि जी.के के हस्ताक्षर जाली हैं और दिल्ली के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्र का दुरुपयोग किया है तो जत्थेदार ने तीन मेंबरीय कमेटी बनाकर तुरंत कार्रवाई करने का वादा किया। वरिष्ठ नेताओं ने कहा,‘‘ हालांकि सिरसा के शामिल होने के कारण तीन मेंबरीय कमेटी का गठन ही नही किया गया और भ्रष्टाचार के मामले की जांच भी नही की गई। उन्होने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दिल्ली में जीत के बाद सिरसा को सिरोपा भेंट करने वाले पहले व्यक्ति थे, जबकि उन्हे 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की ‘फसील’ के सामने खड़े होने की अनुमति नही दी गई थी, क्योंकि वह ‘पतित ’ सिख हैं।

स.परमजीत सिंह सरना ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उन्हे श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाकर उन्हे अकाली गुट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। उन्होने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उनसे कहा कि वे दूसरों से भी इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं ताकि वे एकीकृत अकाली दल को इसके अध्यक्ष के रूप में चला सकें। उन्होने कहा,‘‘ श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ने मुझसे कहा कि उन्हे भाजपा की शीर्ष लीडरशीप का विश्वास प्राप्त है और वह भाजपा के साथ गठबंधन करेंगें।’’ स. सरना ने कहा कि वह ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ किसी भी समय इस मुददे पर सीधी बहस करने के लिए तैयार हैं।

दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कल दिल्ली कमेटी द्वारा आयोजित तथाकथित पंथक सम्मेलन की निंदा करते हुए कहा कि इस कांफ्रेंस में कोई भी शामिल नही हुआ, इसीलिए डीएसजीएमसी  के मेंबरों को इसमें भाग लेने  के लिए मजबूर किया गया। उन्होने कहा,‘‘इस सम्मेलन में एन.एस.ए बंदियों यां बंदी सिंहों समेत किसी भी पंथक मुददे की चर्चा नही की गई, जिन्हे केंद्र सरकार ने 2019 में रिहा करने का वादा किया था। इस सम्मेलन में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सिख नौजवानों से दुव्र्यवहार यां तख्त श्री हजूर साहिब और पटना साहिब के प्रबंधन को चलाने में अनुचित सरकारी हस्तक्षेप पर ही चर्चा की गई।’’

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X