चंडीगढ़। नगर परिषद के चेयरमैन पद पर जीत हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। थानेसर नगर परिषद में खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा भी प्रचार करेंगे।
मंत्रियों, विधायकों को प्रचार व प्रबंधन की जिम्मेदारी
वही पटौदी नगर परिषद में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधायक बिमला चौधरी व पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता और सिरसा नगर परिषद में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक गोविंद्र कांडा व दूड़ाराम सहित गोपाल कांडा प्रचार करेंगे। इसके साथ ही अंबाला नगर परिषद में प्रचार की कमान ऊर्जा मंत्री अनिल विज संभालेंगे और उनका सहयोग कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा व पूर्व मंत्री असीम गोयल करेंगे। इसके साथ ही सोहना नगर परिषद उप चुनाव में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम और विधायक तेजपाल तंवर प्रचार करेंगे।