Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

Updated on Wednesday, February 19, 2025 18:24 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चल रही नशे के खिलाफ जंग के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी बुधवार को यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव घुम्मनपुरा का निवासी है। आरोपी से हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी 02 ई डबल्यू 5675), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी हरमनदीप के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से संबंध हैं और हाल ही में उसे पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वह राम तीर्थ रोड, मोड़ गांव काले के पास डेरा राधा स्वामी, अमृतसर में किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा है।

इस सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. अमृतसर ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया और अमृतसर के राम तीर्थ रोड पर एक विशेष पुलिस नाके पर आरोपी हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

10 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

डी.जी.पी. ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लगातार पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा, जिसने राज्य में अन्य जगहों पर आपूर्ति करने के लिए अटारी क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी थी, के सीधे संपर्क में था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने और इस नशा तस्करी रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और नशीले पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में, पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 8, दिनांक 18.02.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X