Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ए.सी.बी. की टीम ने 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी गबन के मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार को किया गिरफतार

Updated on Tuesday, February 18, 2025 19:26 PM IST

चंडीगढ़।   ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम ने आज दिनंाक 18.2.2025 को उपरोक्त गबन राशी मामले में फरार आरोपी दीपक कुमार मालिक फर्म दीपक मैन पावर सर्विस निवासी गांव लीखी थाना हसनपुर जिला पलवल को गबन मामले में पुछताछ उपरान्त उसके विरूद्व प्राप्त साक्ष्यो/तथ्यो के आधार पर गिरफतार किया है। जिसको कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी दीपक कुमार ने पूछताछ पर ए.सी.बी को बताया है कि वह मई-2022 से आरोपी राकेश लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर के पास निजी ड्राईवर की डियुटी कर रहा था। इस दौरान राकेश के साले विवेक कुमार से भी उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी। आरोपी राकेश ने उसको बताया था कि उसकी पंचायत विभाग, चण्डीगढ में शमशेर सिंह एस0ओ0 से फर्जी बजट भेजने बारे बातचीत हो गई है, जिसके लिए एक फर्म की आवश्यकता है। जिस पर उसने लालच में आकर कागजात तैयार करके फर्म दीपक मैन पावर गांव माहौली जिला पलवल बनाई। इसके उपरान्त बाद आरोपी राकेश ने उसके व फर्म दीपक मैन पावर के नाम से बैंक में खाते भी खुलवाये।

आरोपी दीपक कुमार द्वारा पुछताछ पर यह भी बताया कि आरोपी शमशेर सिंह, एस.ओ. पंचायत विभाग, चण्डीगढ से फर्जी बजट डी.डी.पी.ओ. कार्यालय, पलवल में भेजकर राकेश को बता देता था। इसके उपरान्त राकेश यह बात डी.डी.पी.ओ. कार्यालय, पलवल में लगे अपने साथी कम्पयूटर आपरेटर तेजेन्द्र को बता देता, जिस पर तेजेन्द्र इस फर्जी बजट राशी को ऑनलाईन डी.डी.पी.ओ. हसनपुर के खाता में भेज देता था। जिसके बाद राकेश व उसके साथी अनूप कुमार व गौतम तथा रिश्तेदार विवेक कुमार कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर में शाम को 5 बजे बाद उसकी फर्म मैसर्ज दीपक मैन पावर के नाम से फर्जी बिल तैयार करते थे। राकेश ने टैªजरी होडल में भी सतपाल सेवादार व विजेन्द्र टैªजरी अधिकारी से साठ-गाठ कर रखी थी। जिनसे मिलकर सभी फर्जी बिल पास करवाये जाते थे और सारा पैसा फर्म के खाते में आ जाता था।

जब फर्जी बिलों की राशी उसकी फर्म दीपक मैन पावर के खातों में आ जाती थी, तो वह राकेश के कहे अनुसार फर्म के खातों से कभी नगद निकासी करके रूपये राकेश को देता था तथा कभी-कभी राकेश के द्वारा बताये गये अलग-अलग बैंक खातों में राशी ज्तंदेमित  कर देता था। राकेश गबन राशी में से आरोपी शमशेर सिंह, एस.ओ. को उसका हिस्सा देने के लिये चण्डीगढ जाता था तो वह राकेश की कार को चलाता था और कार में राकेश के साथ उसका साला विवेक भी जाता था।

इस गबन मामले में ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम पहले ही आरोपी राकेश लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर जिला पलवल, आरोपी सतपाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय खजाना होडल जिला पलवल, आरोपी शमशेर सेवानिवृत एस0ओ0 कार्यालय निदेशक विकास एंव पंचायत विभाग हरियाणा, आरोपी विजेन्द्र कुमार सहायक-कम-सहायक खजाना अधिकारी खजाना कार्यालय होडल जिला पलवल, आरोपी अनूप कुमार लिपिक कार्यालय बी0डी0पी0ओ0 हसनपुर तथा आरोपी विवेक कुमार, स्टैनो डी.सी. रेट कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर, जिला पलवल पहले ही गिरफतार कर चुकी है। सभी आरोपी अभी जेल में बंद है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X