Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Updated on Tuesday, February 18, 2025 18:25 PM IST

चंडीगढ़।  हिसार के अनिल कुमार व अंबाला की सीमा मेहता सहित तीनों के परिजनों को एमडब्ल्यूबी के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी व अन्य सदस्यों ने दिए सहायता राशि के चैक , मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के द्वारा कैंसर रोग पीड़िता अर्चना सेठी (चंडीगढ़) को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद तथा दो अन्य पत्रकारों अनिल कुमार (हिसार) व सीमा मेहता (अंबाला) के परिजनों को उपचार के लिए क्रमश: 25 व 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की गई है। एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन चोपड़ा तथा अन्य पदाधिकारियों में राकेश गुप्ता, थानेश्वर शर्मा व कोमल रमोला ने सामूहिक रूप से इन्हें आर्थिक राशि के चैक वितरित किए। अधिक बीमार होने के कारण अर्चना सेठी खुद चैक ग्रहण करने नहीं पहुंच पाई। इसलिए एसोसिएशन की ओर से प्रेस क्लब चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बाजवा के माध्यम से उन्हें एक लाख रुपए की राशि का चैक भेजा गया। इस दौरान मीडिया वेलबिंग एसोसिएसन के राजीव ऋषि, राजकुमार शर्मा, सीमा शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन पत्रकारों के कल्याण तथा बीमारी की अवस्था में निष्पक्ष भाव से सहायता करने वाली एकमात्र ऐसी संस्था है, जो पत्रकारों के हितों की सकारात्मक लड़ाई लड़ने के साथ उनके परिजनों को भी किसी भी विपदा में आर्थिक मदद करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी एमडब्ल्यूबी के द्वारा कईं पत्रकारों की आर्थिक मदद दी गई है, जिसके चलते कईं, कैंसर पीड़ित, किडनी ट्रांसप्लांट व अन्य कईं रोगों से पीड़ित मीडिया कर्मियों की देवदूत के रूप में मदद की गई है। उन्होंने एमडब्ल्यूबी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि यह संगठन इसी प्रकार से पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करता रहे।

धरणी ने कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हो या फिर हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। हरियाणा के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 10 सालों के शासन में सबसे अधिक पत्रकार जगत के कल्याण हेतू कार्य किए गए हैं, जिसमें पत्रकारों की सेवानिवृति पर पेंशन लगाए जाना भी भाजपा की ही देन है। उन्होंने कहा कि समय-समय मीडिया वेलबिंग की ओर से उठाई गई मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों की दो बड़ी मांगो को पूरा करने का काम किया है। इनमें किसी भी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर उनकों मिलने वाली पेंशन और अन्य सुविधाएं बंद हो जाती थी और परिवार में एक से अधिक पत्रकार होने पर केवल एक को ही सरकार की ओर से पेंशन दी जाती थी, जिसे सरकार ने मीडिया वेलबिंग की मांग पर खत्म करन का काम किया है। अब पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर आरोप सिद्ध होने तक उसे सभी सरकारी सुविधाएं पूर्व की तरह से मिलती है। साथ ही परिवार में दो पत्रकारों के होने पर दोनों को ही पेंशन भी दी जाने का प्रावधान किया गया है।

चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी की ओर से पीड़ित पत्रकारों की लगातार आर्थिक सहायता की जा रही है। पत्रकारों की मदद के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से उक्त पत्रकारों को सहायता देने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया। इस पर एसोसिएशन की ओर से नियमानुसार उनकी मदद की गई है। इससे पूर्व भी एसोसिएशन की ओर से गंभीर व असाध्य रोगों से जूझ रहे प्रदेश के कईं पत्रकार साथियों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जोकि बिना किसी भेदभाव के उनके संगठन से नहीं जुड़ा होने के बावजूद भी सभी पत्रकरों की आर्थिक मदद करती है। इसके साथ ही पत्रकारों की 10-10 लाख रुपए की टर्म इंश्योरेंस व दुर्घटना पॉलिसी बिना किसी पत्रकारों से कोई शुल्क लिए करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के हाथों भी एमडब्ल्यूबी की ओर से विधानसभा सचिवालय में कईं पत्रकार साथियों को उनकी बीमारी के चलते इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाई गई थी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X