Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

“तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं“ : अनिल विज

Updated on Monday, February 17, 2025 18:39 PM IST

अम्बाला/चंडीगढ़ । हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए आज आयोजित भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि “तूफानों से खेलता हूं मैं, मैं खुद भी एक तूफान हूं, हमसे टकराने वालों के लिए, उनके खात्मे का पैगाम हूं“।

हजारों कार्यकर्ताओं के आपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा  विज ने जब इन पंक्तियों को पड़ा तो भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए और उत्साह एवं चुनावी माहौल में डूबे कार्यकर्ताओं ने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाए।

विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैनें चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए उस रथ के साथ आज 32 घोड़े जुड़ रहे हैं, छावनी को हरियाणा का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

विज ने जोशिले अंदाज में कहा कि “विकास का जो रथ अम्बाला छावनी में मैने चलाया है, उसे और तेजी से चलाने के लिए आज उस रथ के साथ 32 घोड़े जुड़ रहे हैं। सभी मिलकर सभी अम्बाला छावनी को सुंदर और हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे”।

मंच से दिया विरोधियों को जवाब, कहा “दिशा भ्रम करने के लिए कोई खेल खेलता है तो प्रत्याशी उसपर ध्यान न दें”

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विरोधियों को मंच से जवाब देते हुए कहा कि चुनाव में “कुछ कठनाईयां आती है और प्रत्याशियों को उस ओर ध्यान नहीं देना है। दिशा भ्रम करने के लिए अगर कोई खेल खेलता है तो आपने पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता होकर काम करना है और आपको किसी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है”। उन्होंने कहा प्रत्याशियों ने केवल अपना चुनाव लड़ने की तरफ ध्यान देना है। कुछ शरारती तत्वों ने विधानसभा चुनाव में हमें भटकाने की कोशिश की थी, मगर प्रत्याशियों को उनके बहकावे में नहीं आते हुए अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निगाह रखते हुए चुनाव जीतने पर ध्यान देना है। 

“मैनें इतने वर्षों से जो मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए”: मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैनें जो इतने वर्षों से अम्बाला छावनी में विकास हेतु मेहनत की है मुझे इस चुनाव में चेयरमैन के अलावा 32 की 32 सीटें भाजपा की झोली में चाहिए”। उन्होंने प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरे।

आज अम्बाला छावनी में उत्सव का माहौल, त्यौहार की तरह भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे हैं : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पूरी अम्बाला छावनी में उत्सव का माहौल है, चारों तरफ हर दिशा, हर सड़क, हर मार्ग से भाजपा प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते-नाचते-गाते हुए, एक त्यौहार मनाते हुए यहां पर नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। वह भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजय का आर्शीवाद देते हैं।

आज सबसे ज्यादा खुशी “अनिल विज” को है क्योंकि मुझे आज 32 प्रतिनिधि मिलने जा रहे हैं जो विकास के कार्यों में हाथ बंटाएंगे : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी तक मैं अकेला अपने शहर का विकास करने में कई वर्षों से लगा था और हमने विकास किया भी। हमारे विकास की कहानी स्वयं बोलती है। मगर मुझे हर वार्ड तक काम करने के लिए 32 हाथों की आवश्यकता है क्योंकि गली, मोहल्ले तक काम उन्हें ही करने पड़ रहे हैं। यदि आज कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह “अनिल विज” है क्योंकि उन्हें आज 32 प्रतिनिधि और मिलने जा रहे हैं जो उनके विकास के कार्यों में हाथ बंटाएंगे। बिजली, पानी, सड़क व सफाई नगर पालिका का प्रमुख दायित्व है और उन्हें विश्वास है कि चेयरमैन और प्रत्याशी सभी मिलकर काम करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा की

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को पूरी तेजी से आगे ले जा रहे हैं और 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। एक सर्वे आया है कि चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता 28 प्रतिशत बढ़ गई है।

प्रदेश में नायब सैनी जी की सरकार है और एक दिन भी खाली नहीं जाता जिस दिन वो प्रदेश के लोगों, प्रदेश के विकास के लिए नई-नई घोषणाएं न कर रहे हो। हरियाणा में डबल इंजन सरकार है, मगर लोगों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नगर परिषद से होते हुए जाए इसके लिए जिस पार्टी की केंद्र व प्रदेश में सरकार है उसी पार्टी की नगर परिषद में भी होना आवश्यक है।

कार्यक्रम स्थल से मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में नामांकन भरने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे प्रत्याशी

नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव के लिए भाजपा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में प्रत्याशी व हजारों कार्यकर्ता एसडीएम आफिस तक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचे। इसके बाद मंत्री अनिल विज ने सभी के नामांकन पत्र भरवाए।

भाजपा की ओर से चेयरमैन पद के लिए स्वर्ण कौर, वार्ड नंबर एक से भरत कोछड़, वार्ड नंबर दो से रीणा, वार्ड नंबर तीन से मोहित कौशिक, वार्ड नंबर चार से शिल्पा पासी, वार्ड नंबर पांच से नानकचंद, वार्ड नंबर छह से उमेद राणा, वार्ड नंबर सात से संजीव अत्री, वार्ड नंबर आठ से सोमनाथ, वार्ड नंबर नौ से रेणु चौहान, वार्ड नंबर दस से रमन छतवाल, वार्ड नंबर 11 से आंचल सैनी, वार्ड नंबर 12 से सतीश धीमान, वार्ड नंबर 13 से विषणु शर्मा, वार्ड नंबर 14 से नरेश कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 15 से भूपेश शर्मा, वार्ड नंबर 16 से भोली बिंद्रा, वार्ड नंबर 17 रशमि वर्मा, वार्ड नंबर 18 से श्याम सुंदर अरोड़ा, वार्ड नंबर 19 गौरव सैनी, वार्ड नंबर 20 प्रियंका, वार्ड नंबर 21 से बलिंद्रपाल, वार्ड नंबर 22 प्रमोद लक्की, वार्ड नंबर 23 से ललिता प्रसाद, वार्ड नंबर 24 से महेश नागर, वार्ड नंबर 25 से विकास सोनकर, वार्ड नंबर 26 नरेश धवन, वार्ड नंबर 27 से शिवाजीत काकरान, वार्ड नंबर 28 से महेशचंद अग्रवाल, वार्ड नंबर 29 से आशीष जायसवाल, वार्ड नंबर 30 से नीतू, वार्ड नंबर 31 शशि लोगिंया और वार्ड नंबर 32 से निधि गर्ग ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह मौजूद रहे

वहीं आज भाजपा के नामांकन पत्र भरने के समारोह के दौरान भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, नगर परिषद अम्बाला सदर चुनाव प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जसबीर जस्सी, ओम सहगल, सोम चोपड़ा, राजीव डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, प्रमोद लक्की, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, मोहित कौशिक, डब्बू बिंद्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X