Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कैंसर पर जीत के लिए समय पर पहचान जरूरी : डॉ. राजन साहू

Updated on Monday, February 17, 2025 11:30 AM IST

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने अपने कैंसर जागरूकता अभियान उम्मीद के सितारे के तहत एक विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जहां उन्हें मुफ्त परामर्श, मैमोग्राफी, रियायती पीएसए टेस्ट और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांचों की सुविधा दी गई। यह पहल कैंसर की शुरुआती पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए की गई, जिससे समय रहते मरीजों का इलाज संभव हो सके। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर, श्री राकेश कुमार आर्य (आईपीएस) ने भी भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत पर जोर दिया।

शिविर में डॉ. राजन साहू (एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) और डॉ. चित्रेश अग्रवाल (सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने कैंसर की जल्दी पहचान और बचाव के उपायों पर चर्चा की। भारत में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रहे हैं, जबकि धूम्रपान और तंबाकू सेवन के कारण पुरुषों और महिलाओं में ओरल व फेफड़ों के कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं। अफसोस की बात यह है कि सामाजिक डर और जानकारी के अभाव में मरीज देर से डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जिससे इलाज कठिन हो जाता है। समय पर जांच और जागरूकता से ही इस खतरे को रोका जा सकता है। डॉ. राजन साहू ने कहा कि स्तन कैंसर की जल्दी पहचान के लिए स्वयं परीक्षण, नियमित मैमोग्राफी और समय पर इलाज जरूरी है। महिलाएं जागरूक होकर कैंसर की जांच को प्राथमिकता दें। डॉ. चित्रेश अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान के कारण ओरल और फेफड़ों का कैंसर बढ़ रहा है। समय पर जांच से कैंसर का इलाज सरल हो सकता है। इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक झलक कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की कहानियां रहीं, जिन्होंने अपने संघर्ष और उम्मीद की यात्रा साझा की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X