Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कैंसर से बचाव के लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर प्रयास जारी : नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, February 15, 2025 18:32 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, अगर समय पर इसके लक्षणों  की पहचान कर ली जाए तो इसका ईलाज संभव है। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मिलने पहुंचे कैंसर सर्वाइवर बच्चों, उनके अभिभावकों व चिकित्सकों से बातचीत करते हुए कही।

नायब सिंह सैनी ने कैंसर सर्वाइवर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे बच्चों ने अपने हाथ की छाप से तैयार कलाकृति भी भेंट की, जिस पर हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री ने बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कैंसर से बचाव में जागरूकता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस बीमारी के लक्षणों की समय पर पहचान कर ली जाए और जांच के बाद इसका उपचार संभव है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व बाल कैंसर दिवस पर कैंसर सर्वाइवर बच्चों को दिया आशीर्वाद और की उज्ज्वल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आए फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के चिकित्सकों से भी बातचीत की और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाने में उनके योगदान को प्रशंसनीय बताया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार कैंसर के प्रति जागरूकता और पीड़ितों को सहायता देने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क बस यात्रा और सामाजिक सुरक्षा के लिए मासिक पेंशन भी कैंसर पीड़ितों को दी जा रही है। साथ ही, जागरूकता के लिए राज्य भर में जागरूकता रैलियां, सेमिनारों व स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अंबाला में अटल कैंसर अस्पताल, पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर व डे-केयर सेंटर्स के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर फोर्टिस अस्पताल से डा. विकास दुआ, डा. अरूण दनेवा, डा. सोहिनी, डा. स्वाति, डा. सुनिशा, डा. यश रावत, अभिषेक शर्मा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X