Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चुनाव से पहले ही हार मान चुकी कांग्रेस : सुभाष बराला

Updated on Saturday, February 15, 2025 18:32 PM IST

चंडीगढ़ । राज्यसभा सांसद एवं गुरुग्राम चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को विजय मिलना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है।  बराला ने दावा करते हुए कहा कि मेयर, चेयरमैन व सभी पार्षद भाजपा के चुने जाएंगे और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। शनिवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में सांसद सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और कांग्रेस भी पहले ही हार मान चुकी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव भी उपस्थित रहे।

नगर निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेने गुरुग्राम पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेगी।  बराला ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।

मेयर सहित पार्षदों के नामों की घोषणा के तुरंत बाद ही गुरुग्राम के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गुरुग्राम के सभी 36 वार्डों में कमल खिलेगा और मेयर भी भाजपा का ही बनेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव बीत गया, सेशन बीत गया, कांग्रेस पार्टी ने अब तक विपक्ष का नेता नहीं चुना।  बराला ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भी कांग्रेस गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।

एक सवाल पर  बराला ने कहा कि हमने सुशासन, समान विकास, पारदर्शिता के अलावा बहुत सारे मुद्दों को लेकर हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है। निकाय चुनाव में हम वार्ड व क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जनता से वोट मांगेंगे।  बराला ने कहा कि दिल्ली की जीत का असर निश्चित तौर पर हरियाणा में भी पड़ेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचे स्तर पर है। हमने लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली का चुनाव जीता है। जनता में भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जीताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में नोमिनेशन, होने वाली सभाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X