Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज के निर्देश पर रोहतक में बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई

Updated on Saturday, February 15, 2025 18:32 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज द्वारा 2 फरवरी 2025 को राजीव गांधी विद्युत भवन, यूएचबीवीएन, रोहतक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कल रोहतक के अंतर्गत बिजली सेवा केंद्र में लंबित विद्युत शिकायतों की समीक्षा की और पाया कि कई शिकायतों का समाधान निर्धारित चार घंटे की समय-सीमा में नहीं किया गया था। इस पर उन्होंने कार्यकारी अभियंता, ऑपरेशन सर्कल, यूएचबीवीएन, रोहतक को जांच के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।

जांच में कुल छह शिकायतें सामने आईं, जिनमें से चार का समाधान समय-सीमा के भीतर किया गया, जबकि दो शिकायतें देरी से हल हुईं। ये शिकायतें  जय नारायण, गांव हमायूपुर से संबंधित थीं, जिन्हें उनके पोते  राहुल द्वारा एपी कनेक्शन पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में दर्ज कराया गया था।

बिजली आपूर्ति में लापरवाही: रोहतक में एक कर्मचारी निलंबित, जेई को चार्जशीट

जांच में पाया गया कि जूनियर इंजीनियर  विकास कौशिक और लाइनमैन  रामबीर इन मामलों में लापरवाही के लिए जिम्मेदार थे। 1 फरवरी 2025 को सुबह 6:40 बजे हमायूपुर एपी फीडर की 11 केवी लाइन खराब हो गई थी, जिसे 10:25 बजे तक ठीक कर दिया गया, लेकिन प्रभावित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इससे जेई की उदासीनता स्पष्ट होती है। क्षेत्र के प्रभारी होने के बावजूद उन्होंने व्यक्तिगत रूप से साइट का निरीक्षण नहीं किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने शिकायतों के समाधान में रुचि नहीं ली। साथ ही, जेई द्वारा बिना पीटीडब्ल्यू मंजूरी के अपने अधीनस्थों को कार्य करने की अनुमति दी गई, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा बना। इसे घोर लापरवाही माना गया है।

तदनुसार, कार्यकारी अभियंता, रोहतक द्वारा लाइनमैन  रामबीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि जेई  विकास कौशिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए मामला यूएचबीवीएन मुख्यालय, पंचकूला भेज दिया गया है।

यूएचबीवीएन पंचकूला ने मामले की समीक्षा के बाद जेई  विकास कौशिक को चार्जशीट जारी कर 30 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समयसीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो इसे दोषस्वीकृति मानकर उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X