Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसानों को खाद की कमी नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, February 15, 2025 10:56 AM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फ़सलों के लिए किसी भी क़ीमत पर खाद की कमी नहीं रहने देगी। आवश्यकता अनुसार पूरे प्रदेश के किसानों को खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर की सभी पैक्स में तुरंत यूरिया उपलब्ध करवाया जाए।

मुख्यमंत्री ने आज मीडिया में यूरिया और डीएपी की किल्लत से सम्बंधित ख़बरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाई जाए ताकि फसलों की पैदावार में प्रभाव न पड़े।

प्रदेश की सभी पैक्स में तुरंत खाद उपलब्ध करवाने के दिए गए निर्देश , हरियाणा सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों की अधिक जरूरत के अनुसार भी सभी पैक्स में यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त इफको व कृभको प्रबंधकों को भी सभी पैक्सों में मांग के अनुसार यूरिया खाद उपलब्ध करवाने बारे निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनके लिए किसान हित सर्वोपरि हैं, उनको खाद -बीज से लेकर फसलों के उचित भाव दिलाने के लिए राज्य सरकार  प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलों के दाने-दाने की खरीद एम.एस.पी. पर की जाती है। हमने किसानों को मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए ई-खरीद एप्लीकेशन द्वारा घर बैठे ई-गेट पास बनाने की सुविधा दी है।

 नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार की किसानों के हित में प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे ख़ुद किसान हैं इसलिए किसान का दर्द और जरुरत अच्छे से समझते हैं। वे किसान के खून -पसीने की कमाई को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। किसानों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X