Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दयाल सिंह कालेज मामले में हरसिमरत बोलीं, नाम बदलने का फैसला लेने वाले अपना नाम बदलें

Updated on Saturday, November 25, 2017 23:16 PM IST

चंडीगढ़,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलकर वंदेमारतम् महाविद्यालय रखने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री व अकाली नेत्री हरसिमरत कौर बिफर पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कॉलेज का नाम बदलने के ज्यादा इच्छुक हैं उनका खुद का नाम बदला जाना चाहिए। हरसिमरत ने कहा कि आप किसी और की विरासत को कैसे हटा सकते हैं?

हरसिमरत ने कहा कि कालेज के नाम बदलने का प्रस्ताव अस्वीकार्य और चौकाने वाला है। कॉलेज का नाम बदलना पंजाब के पहले स्वतंत्रता सेनानी सरदार दयाल सिंह मजीठिया की विरासत का अपमान है।

हरसिमरत कौर ने अपने फेसबुक पर भी इस संबंध में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि यह निंदनीय है। मैंने इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर इस मामले में दयाल सिंह कालेज प्रशासन को उचित निर्देश देने का अनुरोध किया है। यह कदम आपत्तिजनक है। इतने बड़े समाज सेवक का नाम कालेज से हटाना आपत्तिजनक है।

गत दिवस श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने दयाल सिंह कालेज का नाम बदले जाने का सख्त नोटिस लेते हुए इसे सिखों की ओर से दी गई कुर्बानियों को मिटाने की साजिश बताया। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में जितने भी कालेज व अन्य शिक्षण संस्थान सिखों की ओर से स्थापित किए गए हैं वे उन्हीं नामों पर चल रहे है, परंतु हमारे ही देश में सिखों को दूसरे नंबर का शहरी समझ कर भेदभाव किया जा रहा है। यह बात किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएगी।

गुरबचन सिंह ने कहा कि प्रबंधकों को कोई नया नाम किसी संस्थान का रखना है तो नई इमारत बनाकर कोई नया नाम दे देते, ना कि पहले से बने संस्थान का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों के तहत ही कॉलेजों व सड़कों आदि के नाम रखकर संप्रदायिकता फैलाने की नीतियों को बंद करे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X