Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को बनाती हैं पारंगत : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Updated on Saturday, February 15, 2025 10:56 AM IST

चंडीगढ़  | लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश  है और 75 वर्ष की यात्रा में देश ने सामाजिक व आर्थिक विकास के मामलों में नए आयाम स्थापित किए हैं।  उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संसद सहित राज्यों की विधानसभाओं द्वारा नए कानून बनाने का कार्य किया गया है।  जहां  अंग्रेजों के जमाने के अनावश्यक कानूनों को हटाया गया है, वहीं वर्तमान आवश्यकता अनुरूप नए कानून भी बनाये गए हैं।

ओम बिरला आज हरियाणा विधानसभा में लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के शुभारम्भ उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण भी उपस्थित थे।

आवश्यकता अनुरूप नए कानून बनाना संसद और राज्यों की विधानसभाओं का दायित्व

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नए कानून बनाने का कार्य राज्य विधानसभाओं और संसद का होता है। इसी कड़ी में विधायी कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी के लिए विधायकों का प्रशिक्षण भी अति आवश्यक है ताकि राज्य विधानसभाओं में कानून बनाते समय विधेयक पर बेहतर चर्चा और संवाद हो सके और आने वाले समय में जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की विधायी कार्यों में निपुणता से ही लोकतंत्र सशक्त  होता है।

प्राइड के माध्यम से अब तक 15 राज्यों में विधायी प्रारूप तैयार करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ओम बिरला ने कहा कि संसदीय समितियां का कार्य भी मिनी पार्लियामेंट की तरह होता है। ये समितियां बजट की समीक्षा करती हैं, कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता लाने में इन समितियां का अहम रोल होता है।  जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि विधायी कार्यों में जितना सक्षम होगा, उतना ही वह नेतृत्व क्षमता में पारंगत होते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय द्वारा प्राइड के माध्यम से अब तक 15 राज्यों में विधायी प्रारूप तैयार करने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जितना बेहतर विधायी प्रारूप बनेगा, उतना अधिक जनता को फायदा होगा।

जनता द्वारा चुनी गई सभी संस्थाओं को मिनी विधानसभा बताते हुए  ओम बिरला ने कहा कि ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, नगर पालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति आदि जैसी संस्थाओं में लोकहित के कार्यों पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए।  ग्राम सभाओं के माध्यम से भी विधायी कार्यों के सकारात्मक सुझाव लिए जाने चाहिए।

लोकसभा स्पीकर  ओम बिरला ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्राइड द्वारा दुनिया के 100 से अधिक संसदों व संस्थाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में चुने हुए प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों, पंचायतों, नगर पालिकाओं और सहकारी संस्थाओं मंग शिविरों का आयोजन भी किया गया है।

हरियाणा विधानसभा विधायकों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए उठा रही अभिनव कदम

ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा द्वारा लगातार बैठकों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है और बजट पर भी बेहतर चर्चा की जा  रही है।  विधान सभा द्वारा अपने विधायकों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए नए अभिनव कदम  भी उठाए जा रहे हैं।  इसी प्रकार, पेपरलेस विधानसभा की ओर भी हरियाणा तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विशेष रूप से नए चुने हुए जनप्रतिनिधियों को निःसंदेह लाभ मिलेगा।

विधायी कार्यों में नियोजित गतिरोध अनुचित

विधायी कार्यों में नियोजित गतिरोध को अनुचित बताते हुए  ओम बिरला ने कहा कि प्रदेश में देश के लिए यह आचरण उचित नहीं है। नियोजित गतिरोध से विधायी  कार्यों का समय भी खराब होता है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभाओं में किसी भी कार्य को लेकर बेहतर चर्चा और संवाद होना चाहिए। दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए  ओम बिरला ने कहा कि विधायकों को जनता द्वारा चुना जाता है और जनता की उनसे अपेक्षाएं होती है। जनता की समस्याओं को विधानसभा में रखना और उनका समाधान करवाना, सरकारी नीतियों का अध्ययन करना जैसी सभी बातों को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X