Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अवैध खनन करने वालों पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने कसा शिकंजा

Updated on Saturday, February 15, 2025 10:56 AM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट द्वारा अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा करते हुए जनवरी 2025 में 238 मुकदमे दर्ज करते हुए 136 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस अवधि के दौरान प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा प्रदेश मे मिट्टी /रेत/बजरी का अवैध खनन करने को लेकर 582 स्थानो पर छापेमारी की गई और 258 वाहनो को मौके पर जब्त किया गया ।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के कुशल नेतृत्व में ब्यूरो द्वारा अवैध गतिविधियों विशेष कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में जनवरी 2025 में अवैध खनन वाले भू-माफियो पर 127.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमे 63.54 लाख रुपये का जुर्माना इसी माह (जनवरी-2025) में वसूल किया गया तथा बकाया जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया जारी है।

 प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्रारा जिला पंचकूला मे अवैध खनन करने वाले भू-माफियो पर कार्यवाही करते हुए एक ही दिन मे 16 वाहन जिनमे 13 डैम्फर, एक पोकलैन मशीन व 2 हाईड्रा शामिल है, को जब्त करके आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन भू-माफियाओ द्रारा वैध खनन की आड मे 16 फुट तक अवैध खनन की खुदाई करके 94112 डज् खनिज चोरी की जाने का खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा आरोपियो पर 3 करोड 70 लाख 43 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।

जनवरी 2025 में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 238 अभियोग किए गए दर्ज तथा 258 वाहनों को किया गया जब्त, 136 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो द्वारा वर्ष 2024 में 6 विभागों के संबंधित अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए परिवहन विभाग के साथ मिलकर 49017 वाहनों की चैकिंग की गई जिनमें से  29281 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर 100 करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक की राशि का जुर्माना लगाते हुए इन पर कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का गठन 22 जुलाई 2023 में किया गया था तब से लेकर अब तक ब्यूरो द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं जिसमें एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियो के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।  एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्तमान में 6 विभागों से संबंधित मामलों को टेकअप किया गया है जिनमें अवैध खनन, बिजली विभाग, पानी चोरी रोकने, शराब तस्करी करने वालों पर कार्यवाही करने, सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करने, अवैध कालोनियां काटने आदि जैसे मामले दर्ज किए जाते हैं। हरियाणा में वर्तमान में एनफोर्समेंट ब्यूरो के 22 पुलिस थाने संचालित किए जा रहे हैं जहां पर इन विभागों से संबंधित मामलों को दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाती है।

अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य के लिए गठित किए गए स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष 2024 में खनन की 5792 साइटों का निरीक्षण किया गया। इस मामले में 1169 मामले दर्ज करते हुए 1117 लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 801 एफआईआर का निस्तारण किया जा चुका है। एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष- 2024 में 1493 वाहन अवैध खनन संबंधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। ब्यूरो द्वारा इन वाहनों पर 11 करोड़ 64 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया जिनमे से 8 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि जुर्माने के रूप में एकत्रित की गई।

इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में बिजली निगम संबंधी अवैध गतिविधियों को लेकर 39398 एफआईआर दर्ज की गई जिनमें से ब्यूरों द्वारा 31110 एफआईआर का निस्तारण किया गया। प्रदेश में बिजली चोरी संबंधी मामलों को लेकर ब्यूरों की टीम द्वारा वर्ष 2024 में 86 करोड़ 81 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूली गई। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग संबंधी वर्ष-2024 में 439 अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान(डिमोलिशन ड्राइव) चलाए गए जिसके संदर्भ में 930 एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में ब्यूरों द्वारा 373 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।  ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग से संबंधी 1404 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 1240 मामलों का निस्तारण किया गया। ब्यूरो द्वारा इस संबंध में 20 लाख 79 हजार रुपये की राशि वसूली गई है।

इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में 12576 साइटो का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ब्यूरो द्वारा 659 एफआईआर रजिस्टर की गई जिसमें से 586 एफआईआर का डिस्पोजल किया जा चुका है। इस मामले में 708 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जबकि 90 वाहनों को जब्त किया गया। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में 6648 लीटर कच्ची शराब, 3968.6 लीटर लाहन, 48110.3 लीटर अंग्रेजी शराब, 35184.2 लीटर देसी शराब तथा 12711.8 लीटर बीयर की रिकवरी की गई।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X