Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नगर निकाय चुनाव में जीरो पर आउट होगी कांग्रेस : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, February 14, 2025 17:25 PM IST

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस दिल्ली की तरह जीरो पर ही आउट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। भाजपा कार्यालय कर्ण कमल करनाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार है और शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नगर निगमों के मेयर और पार्षदों के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। नगरपरिषद के वार्ड और चेयरमैन के चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। बड़ौली ने कहा कि कुछ नगरपालिकाओं के चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं इसकी जिम्मेदारी हमने लोकल लीडरशिप को ही दी है, हालांकि कुछ नगरपालिकाओं के चेयरमैन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।

माहौल भाजपा के पक्ष में, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी जनता : मोहन लाल बड़ौली

एक सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि चुनाव कोई भी हो भाजपा सदैव तैयार रहती है। भाजपा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और सेवा भाव से देश और प्रदेश में काम करती है। सेवा ही संगठन के मूलमंत्र पर हमारे कार्यकर्ता लगातार जन सेवा के कार्यों में जुटे हैं। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कमल का फूल ही भाजपा का उम्मीदवार है और हमारे कार्यकर्ता कमल के फूल को जिताने के लिए ही कार्य करते हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को गुमराह करती आई है। चुनाव आयोग ने जो व्यवस्था की है उसी के हिसाब से जनता वोट करेगी।

एक अन्य सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद भाजपा ने गायों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए कानून में संशोधन किया है। भाजपा सरकार ने ही गौशालाओं का बजट बढ़ाने का काम किया। नंदीशालाएं भी प्रदेश में बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर पूछे गए सवाल पर बड़ौली ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का अमेरिका में जोरदार स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के 140 करोड़ लोगों का मान और सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है जिनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है और देश तेजी से तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण गर्ग, हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मैहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ईलम सिंह, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, रामनगर मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X