Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

तमाम चुनावी वादों की तरह बीजेपी ने तोड़ा गरीबों को सस्ते फ्लैट का वादा- हुड्डा

Updated on Friday, February 14, 2025 17:25 PM IST

चंडीगढ़ । ऐसा लगता है कि भाजपा ने लोक कल्याण के लिए नहीं, बल्कि जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए ही प्रदेश में सरकार बनाई है। क्योंकि बीजेपी चुनाव से पहले किए गए अपने हरेक वादे से मुकर रही है और उसको वोट देने वाली जनता के साथ धोखे पर धोखा कर रही है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा प्रदेश में आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को सस्ती दरों पर फ्लैट देने वाले भाजपा के वादे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से और खासकर चुनाव से पहले बीजेपी ने गरीबों को सस्ते फ्लैट देने का सपना दिखाया था। बीजेपी ने दावा किया था कि पूरे प्रदेश में 1 लाख 80 हजार 879 लोगों को सस्ते फ्लैट मुहैया किए जाएंगे। लेकिन तीसरी बार सत्ता हथियाते ही बीजेपी ने इस योजना को ही रद्द कर दिया। जबकि बीजेपी 2017 से ही इस योजना का खूब ढिंढोरा पीट रही है। बीजेपी का कहना था कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत गरीबों को सस्ते फ्लैट दिए जाएंगे। इसके लिए सर्वे करने का भी झुनझुना खूब बजाया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह गरीब, दलित व पिछड़ा विरोधी है। इससे पहले यह सरकार कांग्रेस द्वारा शुरू की गई 100-100 गज के मुफ्त प्लाट आवंटन की योजना को बंद करके अपनी मानसिकता का परिचय दे चुकी है। इस सरकार ने हुडा सेक्टर्स में प्लॉट के लिए स्थापित किए गए लकी ड्रॉ सिस्टम को भी बंद कर दिया और बोली के जरिए प्लाट बेचने की योजना शुरू कर दी। साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों को सेक्टर्स में सस्ते प्लॉट मुहैया करवाने की योजना को भी खारिज कर दिया। इसके चलते सेक्टर्स में प्लॉट्स की कीमत आसमान छूने लगी है। गरीब तो क्या, कोई मध्यम वर्गीय परिवार भी भविष्य में सेक्टर के भीतर आवास बनाने का सपना नहीं देख पाएगा।

हुड्डा ने सरकार से कहा है कि बीजेपी को अपनी इस गरीब, दलित, पिछड़ा व मध्यम वर्ग विरोधी मानसिकता को बदलना चाहिए और चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X