Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए सभी पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया की निरंतर करते रहे मॉनिटरिंग : धनपत सिंह

Updated on Thursday, February 13, 2025 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे।  आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालना करवाना सुनिश्चित की जाए।

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह वीरवार को पंचकूला के निर्वाचन सदन में सामान्य तथा पुलिस पर्यवेक्षकों की मीटिंग लेने के दौरान बोल रहे थे। राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी पर्यवेक्षक जिला उपायुक्त व पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अधिक से अधिक मतदान केन्द्रों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या शराब, कपड़े या किसी अन्य सामग्री के वितरण के बारे में कड़ी निगरानी बनाए रखें। चुनाव पूरा होने तक राज्य चुनाव आयोग को प्रतिदिन जब्त की कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़े, घोषित अपराधियों, पैरोल/फरलो पर आए लोगों, पूर्व दोषियों आदि की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखे। साथ ही कानून एवं व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कार्रवाई करवाना सुनिष्चित करें।

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने सभी चुनाव पर्यवेक्षकों की ली बैठक

राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि आब्जर्वर्स चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जनता से मिलने का समय तय करें और उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुनते हुए उन्हें सम्बन्धित उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और रिटर्निंग अधिकारी को अमल में लाने के लिए कहें।

राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान 17 फरवरी को 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होगा। इस पर विशेष निगरानी रखें। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तथा 19 फरवरी को चुनाव चिन्ह के आबंटन के मौके पर पर्यवेक्षक मौके पर उपस्थित रहें।

धनपत सिंह ने कहा कि पर्यवेक्षक मतदान कर्मचारियों और ईवीएम का रेंडमाइजेशन अपनी उपस्थिति में करवाएं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि ईवीएम ठीक प्रकार से वितरित हो गई हैं। पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान दल समय पर रवाना हो जाए। साथ ही मतदाताओं और आम जनता में विश्वास पैदा करने के लिए मतदान केंद्रों का दौरा करें।

राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने ने कहा कि मतदान के दिन 2 मार्च को यह सुनिश्चित करवाएं कि उम्मीदवारों या उनके मतदान एजेंटों की उपस्थिति में समय पर मॉक पोल हो और मॉक पोल के दौरान डाले गए मतों को मशीन से साफ करने के बाद ईवीएम को शून्य से शुरू करें।

राज्य चुनाव आयुक्त  धनपत सिंह ने कहा कि मतदान और मतगणना के दिन सभी रिपोर्टें समय पर आयोग के पास भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करवाएं कि मतदान तथा मतगणना आदि के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था हो। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा को उम्मीद है कि क्षेत्र में आपकी उपस्थिति से मतदाताओं के बीच स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए विश्वास का माहौल बनेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X