Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

निकाय चुनाव के बाद विकास कार्यों में लाएंगे तेजी: मुख्यमंत्री

Updated on Thursday, February 13, 2025 18:42 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों में और तेजी लाने के साथ-साथ  नई परियोजनाओं पर भी तीव्र गति से कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नारनौंद में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  के प्रतिनिधि की जीत सुनिश्चित कर क्षेत्र को विकास के मामले में आगे बढ़ाने का काम करें।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान  केजरीवाल द्वारा तरह तरह की अफवाहें फैलाई गई और कहा कि हरियाणा ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया।   लेकिन जन्म तो केजरीवाल का भी यहीं हुआ है, हरियाणा के लोग तो ऐसे है जो स्वयं जहर पीकर दूसरों को अमृत पिलाते हैं।  हरियाणा के लोग सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग हैं।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  केजरीवाल दावा करते थे कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के आगे केजरीवाल का झूठ नहीं चला और दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत जनादेश देते हुए प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी 5 तारीख को वोटिंग हुई, और 8 को रिजल्ट आया तथा भारतीय जनता पार्टी की 48 सीट आई। दिल्ली में भी ऐसा ही हुआ और वहां भी भारतीय जनता पार्टी के 48 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना मैया को साफ करने का दावा किया था लेकिन 10 सालों  में जनता से झूठे वायदे करते हुए सिवाए अपनी राजनीति चमकाने के उन्होंने कुछ नहीं किया ।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं के समक्ष निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी का जो भी निर्णय आये, उसे स्वीकार करे और सबको साथ लेकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करवाए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स  सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X