Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के जिम्नास्टिक्स के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक, खेल मंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

Updated on Thursday, February 13, 2025 17:49 PM IST

चंडीगढ़ | उत्तराखंड के देहरादून में में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, इनमें 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति का खिलाड़ियों को खूब लाभ मिल रहा है। हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन, कामनवेल्थ व राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे थे। हरियाणा खेलों का हम बन चुका है। हरियाणा की खेल नीति का देश का दूसरे प्रदेश भी अनुशरण कर रहे हैं और खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति का खिलाड़ियों को मिल रहा है खूब लाभ, खिलाड़ी जीत रहे हैं पदक-खेल मंत्री श्री गौरव गौतम

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के जिम्नास्टों के उम्दा प्रदर्शन की खेल मंत्री ने सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को दिए जा रहे प्रोत्साहन का भी प्रमाण है।खेल मंत्री ने कहा कि हमारे जिम्नास्ट्स इसी तरह से प्रदेश का मान बढ़ाते रहे और हरियाणा सरकार उनके लिए सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहें। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि हरियाणा देश के खेल मानचित्र पर अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखे।

ये हैं पदक विजेता खिलाड़ी

हरियाणा के योगेश्वर सिंह, सागर, जतिंदर, सारांश देव और साहिल यादव की टीम ने आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (टीम इवेंट) में कांस्य पदक जीता। इसी तरह से लाइफ अदलखा, ध्रुवी चौधरी, जान्हवी, वर्षा की टीम ने रिदमिक जिम्नास्टिक्स में कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत मुकाबले में योगेश्वर सिंह ऑल-अराउंड द्वितीय सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट के खिताब के साथ  रजत पदक जीता। उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में  रजत और साइड हॉर्स में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार से लाइफ अदलखा हूप इवेंट में कांस्य पदक जीता।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X