Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अनिल विज के सफल प्रयासों से अंबाला में तैयार किए जा रहे सिविल एयरपोर्ट (सिविल एन्कलेव) से

Updated on Thursday, February 13, 2025 17:49 PM IST

चण्डीगढ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज के सफल प्रयासों से अंबाला में तैयार किए जा रहे सिविल एयरपोर्ट (सिविल एन्कलेव) से अंबाला-नगर-अंबाला को जोडने वाला आरसीएस रूट फलाईबिंग एयरलाइंस को दिया गया है। इसके अलावा, उड़ान 4.2 के तहत अंबाला एयरपोर्ट के विकास के लिए 25 करोड रूपए की राशि भी स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने बताया कि गत दिनों उनके द्वारा आरसीएस-उड़ान योजना के तहत सिविल एन्क्लेव अंबाला हवाई अड्डे के संचालन और अंबाला हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं की शुरुआत के संबंध में दिनांक 11.11.2024 और 01.01.2025 को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री  राममोहन नायडू किंजरापु को पत्र लिखे गए थे।

अंबाला-लखनऊ-अंबाला सहित पूर्व निर्धारित मार्गों के लिए बोलियां (बीड) हुई आमंत्रित,  जेटविंग्स एयरलाइंस ने इस मार्ग के लिए दिया प्रस्ताव - विज

उल्लेखनीय है कि इन पत्रों के उत्तर में केन्द्रीय मंत्री  राममोहन नायडू किंजरापु ने हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री को एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। विज ने बताया कि पत्र के अनुसार बीसीएएस सुरक्षा मंजूरी और दस्तावेजीकरण वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग, हरियाणा द्वारा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के तैयार होने पर, फ्लाईबिग के विमान के माध्यम से आरसीएस उड़ान का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उड़ान 5.4 के तहत, अंबाला-लखनऊ-अंबाला सहित पूर्व निर्धारित मार्गों के लिए बोलियां  (बीड) आमंत्रित की गईं, और जेटविंग्स एयरलाइंस ने इस मार्ग के लिए एक प्रस्ताव दिया है, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

विज ने बताया कि एयरलाइंस अपने चुने हुए क्षेत्रों/मार्गों पर, विशेष मार्गों को छोड़कर, यातायात और वाणिज्यिक व्यवहार्यता पर विचार करने के आधार पर, वाणिज्यिक उड़ानें भी संचालित कर सकता हैं। इसके अलावा, एयरपोर्ट एथोरिटी आफ इंडिया (एएआइ) ने परिचालन एवं प्रबंधन समझौते को हरियाणा सरकार के नागरिक उडडयन विभाग को उनकी सहमति हेतू भेजा है। 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X