Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

Updated on Wednesday, February 12, 2025 18:40 PM IST

चण्डीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय 14 व 15 फरवरी, 2025 को हरियाणा विधानसभा, चंडीगढ़ में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के सहयोग से प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष के सलाहकार श्री राम नारायण यादव प्रारम्भिक टिप्पणियाँ देंगे। इसके बाद हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण स्वागत भाषण देंगे और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व विधानसभा सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्राइड के कार्यकरण के बारे में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला का उद्घाटन भाषण और उनके नेतृत्व में भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा धन्यवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह रंधवा व उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना द्वारा विधायी अनुभव पर सम्बोधन दिया जाएगा। इस मौके पर लोक सभा सदस्य और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 संबंधी संयुक्त समिति के सभापति श्री जगदम्बिका पाल प्रभावी विधायक कैसे बनें, सदस्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए विषय पर सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा, लोकसभा सदस्य तथा प्राक्कलन समिति के सभापति डॉ. संजय जायसवाल तथा भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, एआईसीटीई के सलाहकार, (संयुक्त सचिव, राज्य सभा सचिवालय) डॉ. राघव  प्रसाद दास विधानमंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही पर वक्तव्य देंगे। समिति प्रणाली-संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब पर पूर्व संसद सदस्य, लोक सभा डॉ. सत्य पाल सिंह और लोक सभा सचिवालय के संयुक्त सचिव श्री वाई.एम. कांडपाल पर सम्बोधन देंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह के सत्र में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकर भाई चौधरी विधायी अनुभव पर संबोधन देंगे। इसके अलावा, भारतीय संसद और हरियाणा विधान सभा में विधायी और वित्तीय कार्य पर लोक सभा के पूर्व सदस्य डॉ. सत्य पाल सिंह और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सलाहकार, संयुक्त सचिव, राज्य सभा सचिवालय) डॉ. राघव प्रसाद दास वक्तव्य देंगे। भारत सरकार के केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका पर वक्तव्य देंगे।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा  के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया विधायी अनुभव तथा लोक सभा सचिवालय के पूर्व संयुक्त सचिव श्री रवीन्द्र गरीमेला संसदीय विशेषाधिकार और भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन  (एनईवीए) के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देंगे। इसके अलावा, समापन सत्र में हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा सम्बोधित करेंगे और राज्य सभा के उप-सभापति श्री हरिवंश समापन भाषण देंगे तथा हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण धन्यवाद करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X