Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नेपाल में जल विद्युत परियोजनाओं को गति देगा भारत

Updated on Wednesday, February 12, 2025 18:40 PM IST

नई दिल्ली । पड़ोसी देश नेपाल में विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत ने जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने का रोडमैप तैयार किया है। भारत के सहयोग से नेपाल जल विद्युत परियोजनाओं के जरिये ऊर्जा सुरक्षा और विकास को गति देगा। नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल और नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के बीच विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच जल विद्युत परियोजनाओं को गति देने के साथ विकास की दृष्टि से भारत के सहयोग पर चर्चा हुई। भारत के सहयोग से नेपाल में कई जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं, जिनसे नेपाल ऊर्जा में उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के आपसी हित में तेजी से कार्यान्वयन के लिए प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने और समाधान खोजने पर भी विचार-विर्मश किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने की मुलाकात  , भारत और नेपाल ने ऊर्जा सुरक्षा और विकास को गति देने की जताई प्रतिबद्धता

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। मंत्री मनोहर लाल ने जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारतीय संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं से दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र मंल एक मजबूत संबंध स्थापित हुआ है। केंद्रीय ऊर्जा ने जलविद्युत परियोजनाओं के तेज़ी से कार्यान्वयन के लिए तकनीकी और वित्तीय सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय पहलुओं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

नेपाल ऊर्जा मंत्री ने मनोहर लाल के सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना

नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने भारतीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। साथ ही उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि दोनों देशों के बीच जल विद्युत क्षेत्र में नए नए अध्याय की शुरुआत होगी। यही नहीं नेपाल के ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन की सराहना की। विकसित भारत विजन के साथ भारत के साथ मिलकर कार्यान्वयन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का आसानी से समाधान होगा। दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग मजबूत करने के लिए दोनों सरकारें एक साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जल विद्युत परियोजनाओं से नेपाल की घेरलू ऊर्जा जरूरतें होंगी पूरी

भारत के सहयोग से नेपाल में कई जल विद्युत परियोजनाएं चल रही हैं, इनसे नेपाल को न केवल अपनी घेरलू ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे भारतीय कंपनियों के लिए भी व्यापारिक अवसर उत्पन्न होंगे। इस साझेदारी को दोनों देशों के लिए आपसी हितों का संवर्धन करने वाला बताया और इसके लाभों को साझा किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X