Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता ने राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार संभाला

Updated on Tuesday, February 11, 2025 18:56 PM IST

चंडीगढ़ | एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता ने आज पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग की उपस्थिति में पंजाब के नए राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राज भवन में आयोजित हुआ जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दोनों आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई।

एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रख्यात वकील, पर्यावरण प्रेमी, नेचर आर्टिस्ट और लेखक हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे पंजाब इंफोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और अपने कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं।

एडवोकेट संधू ने कानूनी तुलनात्मक अध्ययन पर कई पुस्तकें लिखी हैं और उन्होंने कॉलेज ऑफ लॉ ऑफ इंग्लैंड एंड वेल्स से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आपराधिक प्रक्रिया में प्रैक्टिस डिप्लोमा प्राप्त किया है। कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान के कारण उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की है। उन्होंने आर.आई.जी.एस.ई. कार्यक्रम के तहत फ्रांस में गुडविल एंबेसडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।

अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए एडवोकेट हरप्रीत संधू ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और पूरी लगन के साथ पंजाब के लोगों की सेवा करूंगा।"

इसी अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेविका और शिक्षाविद् श्रीमती पूजा गुप्ता ने भी राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं इस पद पर नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मैं पंजाब में सूचना अधिकार प्रणाली को मजबूत करने और सभी के लिए सूचना तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करूंगी।"

दोनों राज्य सूचना आयुक्तों ने पंजाब के प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन विश्वास को बढ़ाने के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि जनता को सूचना तक बेहतर पहुंच प्रदान की जाएगी और सूचना अधिकार कानून को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा। इस समारोह में दोनों आयुक्तों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X