Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कुख्यात गैंगस्टर गौंडर की मोबाइल लोकेशन गुरदासपुर में ट्रेस, तलाश में छापामारी

Updated on Friday, November 24, 2017 11:41 AM IST

गुरदासपुर,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  पिछले करीब एक साल से पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बने नाभा जेल ब्रेक कांड और गुरदासपुर में तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले विक्की गौंडर की वीरवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस थाना पुराना शाला में पडते गांव तालिबपुर पिंडोरी में मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस हुई है। जिसके चलते पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। दो एसपी सहित करीब 300 पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। जिनमें एसएसजी के जवान भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि कुछ अधिकारियों ने अनाधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है।

बता दें, नाभा जेल ब्रेक और गुरदासपुर गोलीकांड के दौरान उसके साथी रहे गैंगस्टर ज्ञान खरलां को भी गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की थी, लेकिन विक्की गौंडर हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल होता रहा। इसी बीच, पंजाब पुलिस को उस समय और ज्यादा फजीहत का सामना करना पड़ा जब उसके थाईलैंड भाग जाने का खुलासा हुआ।

गुरदासपुर में 20 अप्रैल को बड़े गोलीकांड को अंजाम देकर तीन लोगों को मौत के मुंह उतारने के बाद से ही जिला पुलिस नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्यारोपी विक्की गौंडर के पीछे है। इसी दौरान वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने विक्की गौंडर के मोबाइल फोन की लोकेशन गुरदासपुर के गांव तालिबपुर पिंडोरी में ट्रेस की है। जिसके बाद से ही पुलिस के करीब 300 जवानों द्वारा पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। हर आने जाने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी रास्तों को सील करने के साथ साथ पुलिस के कुछ जवानों को गन्ने के खेतों में भी छिपाया गया है, जो कि एक पुलिस वाले द्वारा राहगीर को रोकने के बाद तुरंत उसे घेर लेते हैं।

एसपी हेड क्वार्टर जतिंदर सिंह मंड और एसपी आपरेशन विपन चौधरी भी मौजूद है,  लेकिन अधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कुछ पुलिस जवानों ने दबी आवाज में बताया कि उन्हें फिलहाल दस बजे तक नाकाबंदी के लिए कहा गया है। जिसके बाद अगले निर्देशों पर कार्रवाई होगी। पुलिस द्वारा दोहरी घेराबंदी की गई है। अंदर वाली घेराबंदी में डीएसपी और बाहरी घेरे में एसपी स्तर के अधिकारी तैनात हैं।

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अपना नाम न बताने की सूरत में बताया कि विक्की गौंडर की फोन लोकेशन ट्रेस हुई है और विक्की गौंडर के साथ साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी तरह की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है और बड़े अधिकारी समय समय पर मौके पर पहुंच रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X