Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी उर्तीण कर रहे है आईएएस की परीक्षाएं- कृष्ण लाल पंवार

Updated on Monday, February 10, 2025 19:04 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राजकीय स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थी भी आईएएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को उर्तीण कर रहे है। इन स्कूलों से आईएएस और अन्य उच्च पदों को हासिल करने के सैकड़ों उदाहरण सबके सामने है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को राजकीय स्कूलों में शिक्षा के लिए भेजना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार आज कुरुक्षेत्र के गांव कनीपला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित परीक्षा पर चर्चा -2025 कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप से परीक्षा पर चर्चा-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ऑन लाइन प्रणाली के माध्यम से देश के करीब साढे तीन करोड़ विद्यार्थियों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के 8वें अंक के दौरान तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के टिप्स दिए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान खूब पढऩा चाहिए और बिना तनाव के परीक्षा देनी चाहिए। सभी विद्यार्थियों का एक लक्ष्य होना चाहिए कि पढ़कर अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें, न कि अधिक से अधिक अंक हासिल करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रणाली से विद्यार्थियों को दिए तनाव से मुक्त होकर परीक्षाएं देने के टिप्स

कैबिनेट मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी विद्यार्थियों को परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करने का काम कर रहे है। इन परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तनाव में नहीं रहना है, बच्चे स्कूल में खेलें, कूद और निरंतर कक्षाएं लगाकर ज्ञान अर्जित करें तथा तनाव मुक्त होकर परीक्षाएं दे। इससे सभी विद्यार्थियों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी दिनचर्या पर पूरा फोकस रखना चाहिए और किसी प्रकार की लापरवाही भी नहीं बरतनी चाहिए। इस समय विद्यार्थी को अपने सारे कार्य समय पर करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा आत्मविश्वास मन में रखना होगा और परीक्षा को पर्व की तरह मनाना चाहिए, न कि तनावग्रस्त होकर रहना चाहिए। बच्चों को परीक्षाओं के दौरान अगर कोई समस्या आती है तो वह शिक्षकों, अभिभावकों या दोस्तों से साझा करनी चाहिए ताकि समस्या का समाधान संभव हो सके।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X