Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में उच्च-गुणवत्ता निर्माण को सुनिश्चित करने में लोक निर्माण विभाग की रिसर्च लैब निभा रही है अहम भूमिका: हरभजन सिंह ईटीओ

Updated on Monday, February 10, 2025 19:04 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां बताया कि पंजाब लोक निर्माण विभाग की रिसर्च लैब ने विश्व स्तरीय निर्माण गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए न केवल राज्य में उच्च स्तरीय निर्माण मानकों को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की जांच से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व भी अर्जित किया।

यह जानकारी साझा करते हुए लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब लोक निर्माण (बी एंड आर) विभाग के अधीन यह लैब एकमात्र ऐसी सुविधा है, जो विभाग के अलावा स्थानीय निकाय, जल संसाधन विभाग, पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा), पंचायती राज, पंजाब मंडी बोर्ड और स्टेट विजिलेंस को भी सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस लैब को वर्ष 2022 में नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज़ (एन ए बी एल) से मान्यता प्राप्त हुई, जो दिसंबर 2028 तक वैध है। इस सरकारी लैब की मान्यता इसे और अधिक महत्वपूर्ण बना देती है। उन्होंने बताया कि यह प्रयोगशाला कुल 59 परीक्षणों के लिए एनएबीएल से प्रमाणित है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि यह रिसर्च लैब उन्नत गैर-विनाशकारी परीक्षण उपकरणों से सुसज्जित है, जैसे कि फॉलिंग वेट डिफ्लेक्टोमीटर (एफ डबल्यू डी), अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी (यू पी वी), न्यूक्लियर टेस्ट गेज और ट्रैफिक साइन चेकिंग टूल्स आदि।

कहा, रिसर्च लैब ने जांच शुल्क के रूप में 1.5 करोड़ रुपये भी कमाए

लैब की क्षमताओं के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि यह नींव के लिए मिट्टी के परीक्षण कराने और ईंटों, बजरी, रेत, सीमेंट, कंक्रीट, लकड़ी और सरिए सहित विभिन्न निर्माण सामग्रियों के मूल्यांकन के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने बताया कि यह लैब डेंस बिटुमिनस मैकडम (डी बी एम) और एस्फाल्ट कंक्रीट (ए सी) मिश्रणों को डिज़ाइन करने की विशेषज्ञता भी रखती है।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विकास कार्यों की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए विभाग को अधिक से अधिक जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, इन गुणवत्ता उपायों के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X