Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रैडक्रास के साथ युवा कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के नव निर्माण में सहयोग करें- डॉ. मुकेश अग्रवाल

Updated on Monday, February 10, 2025 19:04 PM IST

हरिद्वार  | यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर में गीता विद्या मंदिर कालेज सोनीपत ने सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब हासिल किया। हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों से कुल 209 काउंसलर्स और यूथ ने भाग लिया। धर्मनगरी हरिद्वार की पावन धरा पर नंगली बेला आश्रम  भूपतवाला हरिद्वार में  भारतीय रैडक्रास समिति, हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर (लड़कियों के लिए) के समापन समारोह में भारतीय रैडक्रास सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की।

मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रैडक्रॉस विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन है। भारतीय संस्कृति के अनेक ऐसे सूत्र हैं जो मानव को मानव की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य बन कर रेड क्रॉस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यूथ रैडक्रास संगठन से जुड़कर मानव कल्याण करने के लिए प्रेरित हों। मानव कल्याण, श्रद्धा, विश्वास, बुजुर्गों की सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में लागू करें। रैडक्रास संगठन का मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता जैसे सिद्धांतों में विश्वास है। मुझे प्रसन्नता है कि रेड क्रॉस हरियाणा ने सेवा और अन्य दूसरे सामाजिक कार्यों में पूरे भारत में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। जरूरतमंदों की सेवा हो, रक्तदान हो, सभी में रेडक्रॉस हरियाणा अपनी एक अलग पहचान रखता है। हम सभी को उस स्थान को बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित होना है। यह एक ऐसा संगठन है जो संकुचित सिद्धांतों में विश्वास रखने की अपेक्षा सार्वभौमिक सिद्धांतों में विश्वास रखता है। जैसे हम जब किसी रक्तदाता से रक्त लेते हैं तो उसकी जाति, धर्म, क्षेत्र आदि के आधार पर उसकी पहचान नहीं रखते। इसी प्रकार वह रक्त जिसे चढ़ाया जाता है उससे भी इन विषयों के बारे में नहीं पूछा जाता। इससे संबंधों का एक ऐसा संगठन तैयार होता है जिसकी आज विश्व को आवश्यकता है। वैश्विक शांति के लिए हमारे द्वारा किए जा रहे यह प्रयास अपने आप में अनूठे एवं अनुकरणीय हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि  वो अपने माता पिता , अध्यापकों, बुजुर्गों की सेवा करें। पश्चिमी सभ्यता की तरफ ना जाकर भारतीय संस्कृति को बनाये रखे । विभिन्न प्रकार के उदाहरणों से प्रतिभागियों को विभिन विषयों पर जागरूक किया।

शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल राज्य महासचिव, भारतीय रैडक्रास सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा का शिविर में पहुॅचने पर  स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष छः दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान की गई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शिविर के दौरान आयोजित भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य रूप से डॉ. पूजा गुलाटी को सर्वश्रेष्ठ काउंसलर , प्रो. निरुपमा भट्टी व डॉ. सुमन लूथरा को संयुक्त सर्वश्रेष्ठ कोर्डिनेशन काउन्सलर,  जाट कॉलेज कैथल की तनु को सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार एवं गीता विधा मंदिर कालेज सोनीपत को सर्वश्रेष्ठ टीम के खिताब से नवाजा गया।

रमेश चौधरी स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर ने शिविर में पहुंचने पर  मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल राज्य महासचिव हरियाणा राज्य रैड क्रॉस शाखा एवं  सभी काउंसलर व  प्रतिभागियों का भी इस शिविर  को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया ।

इस अवसर पर संयुक्त शिविर निदेशक सर्वजीत सिंह, रिसोर्स पर्सन सुरेन्द्र श्योराण, विजय कुमार, नन्द लाल, राजेश कपूर , जसविंदर सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X