Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शादी का वादा कर महिला से छह साल तक बनाता रहा संबंध,अब मिली सजा

Updated on Friday, November 24, 2017 11:40 AM IST

होशियारपुर,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । एक युवक ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा दिया। दोनों के बीच प्यार भरी दोस्ती हुई तो महिला और उसके संबंध बन गए। संबंध बनाने से पहले युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। उनके यह संबंध छह साल तक चले, लेकिन बाद में युवक शादी से मुकर गया। महिला ने इसके बाद कोर्ट में शिकायत दी। मामले में अब दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सात वर्ष की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

सीधे अदालत में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वरिन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र सोहन सिंह निवासी बसंत नगर ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा दिया। लगातार छह वर्ष तक उनके बीच शारीरिक संबंध रहे। जब उसने शादी करने के लिए कहा, तो वरिन्द्र ने कहा कि वह विदेश जा रहा है और आते ही शादी कर लेगा और वह फिर उसकी बातों में आ गई। मगर, कुछ ही दिनों के बाद पता चला कि वरिन्द्र ने शादी कर ली है।
 
वह शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंची, तो उन्होंने डीएसपी (चब्बेवाल) की ड्यूटी लगाई। मगर, वहां से इंसाफ नहीं मिलने से वह फिर पुलिस कप्तान के पास गई। वहां से भी कोई इंसाफ न मिलने से वह डीआइजी जालंधर रेंज कार्यालय पहुंची, तो वहां से फिर यही जबाव मिला कि नीचे ही आपकी बात पर कार्रवाई होगी।

बार-बार कोई भी बात नहीं होने पर किसी रिश्तेदार से सारी बात की, तो उसी ने वकील की सलाह लेकर 5 दिसंबर, 2013 को कोर्ट में कंप्लेंट डाल दी थी। इसी के आधार पर चली कार्रवाई के तहत बुधवार को अदालत ने अपना उक्त फैसला सुनाया। दोषी पर एक लाख की जुर्माना भी लगाया गया है। इस राशि में से 90 हजार पीडि़ता को देने का आदेश जारी किए गए हैं। जुर्माना न देने पर दोषी को तीन माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X