Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मेवात में रेल मार्ग बनने से लोगों की आवाजाही होगी सुगम:नायब सैनी

Updated on Saturday, February 08, 2025 19:17 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्र व हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के विकास के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में शहीद हसन खान मेवाती से प्रेरणा लेते हुए मेवात में विकास के कार्य कर रही है।

मेवात को रेलमार्ग से दिल्ली व अलवर से सीधा जोडऩे के लिए यहां पर रेल परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बजट का भी प्रावधान किया है। मेवात में रेलमार्ग का निर्माण होने से न सिर्फ मेवात के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि यहां के युवाओं के लिए रोजगार के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत देश के 115 पिछड़े जिलों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से नूंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले आकांक्षी जिला अंकित किया है। प्रधानमंत्री स्वयं इस जिले के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि व कौशल विकास से संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग भी करेंगे।

आल इंडिया मेवाती पंचायत ने रेल परियोजना को मंजूरी के लिए सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास संत कबीर कुटीर में आल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। आल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों ने मेवात में रेलवे लाइन बिछाए जाने की परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेवात क्षेत्र में 178 एकड़ जमीन पर एलटीएल बैटरी उद्योग लगेगा, जिसमें 7197 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना से मेवात क्षेत्र के करीब 7 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी तरह से सरकार ने मेवात क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे इस क्षेत्र में उद्योंगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की स्वामित्व योजना से मेवात क्षेत्र को लाल डोरा मुक्त किया गया है, जिसके तहत 396 गांवों की 1 लाख 25 हजार 158 संपत्तियां चिन्हित की गई थी, जिनमें से 99 प्रतिशत लाभार्थियों को मालिकाना हक दे दिया गया है। अब ये लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, पूर्व विधायक आजाद खान और इजाज खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X