Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

रात को गैस बंद करना भूला, सुबह हुए धमाके से मौत

Updated on Friday, November 24, 2017 11:40 AM IST

मोहाली,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । मोहाली के नजदीकी गांव जुझारनगर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिलेंडर एक घर में फटा। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा गत दिवस सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के तौर पर हुई है, जबकि घायल का नाम रीना है। धमाके के चलते घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दर्शन गैस बंद करना भूल गया था। पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह जोरदार धमाके ने उसकी जान ले ली। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। घायल रीना दर्शन सिंह की पड़ोसन है।

दर्शन पिछले दस साल से घर में अकेला रहता था, जबकि उसका परिवार कहीं बाहर रहता है। रीना ने बताया कि घटना के समय वह आराम कर रही थी। धमाके बाद दीवार उस पर गिर गई। लोगों ने उसे मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ऐसे हुआ हादसा

पड़ोसियों ने बताया कि दर्शन सिंह मंगलवार रात को शराब पीकर आया था। वह गैस बंद करना भूल गया। पूरी रात गैस की गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने दर्शन को उठाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं उठा। सुबह उठने के बाद जैसे ही उसने कुछ जलाया होगा तभी धमाका हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X